डलहौजी में प्रकृति और सीख का संगम, नेचर स्टडी कैंप में जुटे कई राज्यों के विद्यार्थी

यूथ हॉस्टल डलहौजी में नेचर स्टडी कैंप आयोजित, देशभर के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
डलहौजी में प्रकृति और सीख का संगम, नेचर स्टडी कैंप में जुटे कई राज्यों के विद्यार्थी

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी): यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा यूथ हॉस्टल डलहौजी में नेचर स्टडी कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के तहत भोंसला मिलिट्री स्कूल, नागपुर के 60 विद्यार्थियों ने सहभागिता की, जबकि राजकोट (गुजरात) से 2 और औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से 1 विद्यार्थी ने भी शिविर में हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि मयंक शर्मा ने बांटे प्रमाण पत्र

कार्यक्रम में श्री मयंक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और अपने प्रेरणादायक संबोधन से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

अतिथियों का किया गया सम्मान

इस अवसर पर श्री देवेंदर शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जबकि श्री वीर वैभव मिश्राने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रकृति अध्ययन, सामूहिक गतिविधियों और सीख से जुड़े विभिन्न अनुभव साझा किए।

धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम के अंत में श्री कुणाल जोशी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

नेचर स्टडी कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जागरूकता, टीम वर्क और अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को समझने का अवसर मिला।

विज्ञापन