Dalhousie News : बर्फ में दोस्तों के संग ट्रेकिंग करने निकले 21 वर्षीय युवक की मौत

n Dalhousie News  : डलहौज़ी हलचल  (डलहौज़ी) :  उपमंडल डलहौज़ी (Dalhousie ) के अंतर्गत एक 21 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है । nnnn मृतक युवक बर्फ के बीच अपने दोस्तों के साथ डायनकुंड में ट्रेकिंग के लिए निकला था जिस दौरान ठण्ड लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक युवक […]
n

Dalhousie News  : डलहौज़ी हलचल  (डलहौज़ी) :  उपमंडल डलहौज़ी (Dalhousie ) के अंतर्गत एक 21 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है ।

nnnn

मृतक युवक बर्फ के बीच अपने दोस्तों के साथ डायनकुंड में ट्रेकिंग के लिए निकला था जिस दौरान ठण्ड लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान शिवम पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम पंचायत नगाली तहसील डलहौजी (Dalhousie ) के रूप में हुई है ।

nnnn

 मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को साफ मौसम और खिलखिलाती धूप के बीच बनीखेत से करीब 11 बजे शिवम  अपने दोस्तों के साथ डायनकुंड में हुई ताजा बर्फबारी का आनंद लेने ट्रेकिंग के लिए निकले थे । बर्फ में मस्ती करते यह सभी दोस्त डलहौजी (Dalhousie) और  लक्कड़ मंडी को पार करते करीब 3 बजे डायनकुंड पहुंचे और यहाँ पर पोहलानी माता के मंदिर में माथा टेक कर घर की ओर वापस लौटे लेकिन वापस लौटने के दौरान शिवम  ने अपने दोस्तों को चलने में दिक्कत आने की बात कही।  शिवम् की बिगडती तबियत को देखते हुए सभी ने बारहपत्थर में होटल में रुकने का निर्णय किया । इस बीच होटल में शिवम की तबीयत और ज्यादा बिगड़ने लगी ।

nnnn

बर्फ के कारण 108 एम्बुलेंस भी वहां नहीं पहुँच पाई और स्थानीय लोगों के सहयोग से डलहौजी के ट्रांसपोर्टर प्रिंस की निजी महिंद्रा थार के माध्यम से शिवम   को नागरिक अस्पताल डलहौज़ी (Dalhousie) पहुँचाया गया जहाँ पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  शिवम  की अचानक हुई इस मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है ।

nnnn

इस सारे मामले की पुष्टि डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुरद्वारा की गई है। उन्होंने जानकारी देते हो बताया कि जवान 21 वर्षीय युवक की ऐसी मौत से उन्हें दुख एवं अफसोस है उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऊंचे क्षेत्रों में अत्यधिक बर्फबारी हुई है इसलिए वहां जाने से बचें और प्रशासन द्वारा दी गई चेतावनियों पर ग़ौर करते हुए उनका पालन करें।

n
विज्ञापन