Dalhousie News  : बकलोह में 242 उम्मीदवारों ने दिखाया वन मित्र भर्ती में दम

n Dalhousie News: डलहौज़ी हलचल  (Dalhousie) भूषण गुरंग :  वन वृत्त डलहौज़ी के तहत बकलोह के घटासनी में मामूल बीट और सिहुंता के टुंडी बी ओ आफिस के पास आज वन मित्र भर्ती की इस प्रक्रिया को शुरू आरम्भ किया गया है। nnnn इस दौरान वन मित्र की भर्ती हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की […]
n

Dalhousie News: डलहौज़ी हलचल  (Dalhousie) भूषण गुरंग :  वन वृत्त डलहौज़ी के तहत बकलोह के घटासनी में मामूल बीट और सिहुंता के टुंडी बी ओ आफिस के पास आज वन मित्र भर्ती की इस प्रक्रिया को शुरू आरम्भ किया गया है।

nnnn

इस दौरान वन मित्र की भर्ती हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की खासी भीड़ देखने को मिली। इन अभ्यर्थियों ने विभागीय स्टाफ की देखरेख में लंबाई, छाती का माप और दौड़ में हिस्सा लिया। इसके साथ ही विभागीय स्टाफ ने अभ्यर्थियों के दस्तावेज भी जांचे।

nnnn
Dalhousie
Dalhousie
nnnn

जानकारी देते हुए वन मंडल अधिकारी डलहौज़ी रजनीश कुमार ने बताया कि वन मित्र के लिए होने वाली इस भर्ती को आज से शुरू किया गया है जिसमे सर्वप्रथम अभ्यर्थियों  के  शारीरक प्रशिक्षण के साथ दौड़ करवाई गई  है। उन्होंने बताया कि वन मित्र की इस भर्ती  हेतु  लोगों को वाट्सएप और समाचार आदि  के माध्यम से जानकारी दी गई थी । यही कारण है की आज भर्ती में  काफी संख्या में अभ्यार्थी पहुंचे ।

nnnn

उन्होंने कहा की विभाग द्वारा लड़के और लड़कियों के अलग अलग फिजिकल टेस्ट करवाए जाते हैं । उन्होंने यह भी बताया कि बकलोह  बीट के लिये दो सौ बयालीस अभियार्थियों ने इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। जिसमें 66 लडकियां और 176 लडको ने अपना दम दिखाया ।

nnnn
Dalhousie
Dalhousie
nnnn

इस मौके पर डी ऍफ ओ डलहौज़ी रजनीश कुमार, रेंज अधिकारी बरीयाम सिंह  के अलावा समस्त  बीट के बी ओ ,गार्ड, स्कूल के डी पी, पुलिस और मैडिकल स्टाफ मौजूद रहा ।

nnnn
nhttps://youtu.be/l0iknH-xcbgn
n
विज्ञापन