Dalhousie Snowfall : पर्यटक नगरी डलहौजी ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, खिले पर्यटकों और स्थानीय व्यपारियों के चहरे

n Dalhousie Snowfall : डलहौज़ी हलचल (dalhousie): एक लम्बे इंतज़ार के बाद डलहौज़ी शहर में हुए हिमपात (Dalhousie Snowfall) से स्थानीय लोगों और पर्यटकों के चहरे खिल उठे है । nnnn डलहौज़ी में मौसम के करवट बदलते ही सम्पूर्ण पर्यटन नगरी बर्फ की सफ़ेद चादर से ढक गई है । खज्जियार-लक्कड़मंडी  सहित डलहौज़ी शहर में  […]
n

Dalhousie Snowfall : डलहौज़ी हलचल (dalhousie): एक लम्बे इंतज़ार के बाद डलहौज़ी शहर में हुए हिमपात (Dalhousie Snowfall) से स्थानीय लोगों और पर्यटकों के चहरे खिल उठे है ।

nnnn

डलहौज़ी में मौसम के करवट बदलते ही सम्पूर्ण पर्यटन नगरी बर्फ की सफ़ेद चादर से ढक गई है । खज्जियार-लक्कड़मंडी  सहित डलहौज़ी शहर में  बुधवार रात से शुरू हुआ बर्फवारी का दौर वीरवार सुबह भी जारी रहा  ।

nnnn

ताज़ा बर्फवारी (Dalhousie Snowfall) से डलहौज़ी से खजियार मार्ग भी बाधित हो गया है। ताज़ा बर्फवारी के बाद तापमान में भी भारी गिरावट आई है ।

nnnn
Dalhousie Snowfall
Dalhousie Snowfall
nnnn

वहीं, अभी आने वाले दिनों में भी बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है  ऐसे में सर्दी अभी और सताएगी ।

nnnn

जहाँ पर्यटक बर्फवारी  देखकर खुश हैं तो वहीँ स्थानीय व्यपारियों को आने वाले समय में भारी संख्या में  पर्यटकों की आमद की आस है । उधर, शहर के होटल कारोबारियों की मानें तो अगर आगामी दो दिनों तक लगातार बर्फबारी होती है तो यह कारोबार के लिए संजीवनी साबित होगी। उन्होंने बताया कि बर्फबारी की चाहत में आगामी दिनों पर्यटकों के डलहौजी का रूख करने से कामकाज गति पकड़ेगा, जिससे पिछले कुछ समय से चल रही मंदी की मार से राहत मिलने के आसार है।

nnnn
Dalhousie Snowfall
Dalhousie Snowfall
nnnn

इस बीच पर्यटकों ने बर्फबारी (Dalhousie Snowfall) के बीच जम कर अठखेलियां की और शानदार तस्वीरों को भी अपने मोबाइल में कैद किया ।उत्तर प्रदेश और राज्यस्थान और मध्यप्रदेश से आये पर्यटकों ने कहा कि अगर कम बजट में बर्फवारी का आनंद लेना हो तो एक बार डलहौज़ी अवश्य आना चाहिए ।

nnnn

उधर चंबा के खज्जियार और जोत में भी बर्फवारी का दौर जारी है । प्रसाशन ने स्थानीय लोगों और सैलानियों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, प्रशासन ने भी पर्यटकों से अपील की है कि बर्फबारी के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं और एहतियात बरतें।

nnnnn
विज्ञापन