उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने ‘स्वच्छ मणिमहेश अभियान’ को दिखाई हरी झंडी
डलहौज़ी हलचल (चंबा) : श्री मणिमहेश यात्रा मार्ग को स्वच्छ और पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की शुरुआत की गई है। इस क्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज ‘स्वच्छ मणिमहेश अभियान’ का हडसर से औपचारिक शुभारंभ किया।
nnnnउपायुक्त ने बताया कि यह अभियान आगामी 30 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत हडसर गांव से लेकर पवित्र मणिमहेश झील तक फैले यात्रा मार्ग में पुराने जमा कचरे (लिगेसी वेस्ट) को हटाने का कार्य किया जाएगा। इस स्वच्छता अभियान को जन सहभागिता से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसमें स्थानीय पंचायतें, स्वयंसेवी संगठन, पर्यावरण प्रेमी तथा श्रद्धालु यात्रियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
nnnn
15 टन कचरा हटाने का लक्ष्य
nnnnउपायुक्त ने जानकारी दी कि इस पखवाड़े चलने वाले अभियान के अंतर्गत लगभग 15 टन कूड़ा-कचरा इकट्ठा कर हडसर तक लाया जाएगा। इस कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था भी की गई है, ताकि यात्रा मार्ग को लंबे समय तक स्वच्छ और सुरक्षित रखा जा सके।
nnnnउन्होंने कहा कि श्री मणिमहेश यात्रा का धार्मिक और पर्यावरणीय दोनों दृष्टियों से अत्यधिक महत्व है। ऐसे में यात्रियों से अपेक्षा है कि वे धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं। उन्होंने सभी से यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
nnnn
स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट किया गया मणिमहेश कैलाश का छायाचित्र
nnnnइस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी भरमौर कुलबीर राणा ने उपायुक्त मुकेश रेपसवाल को मणिमहेश कैलाश का छायाचित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया।
nnnnस्वच्छता अभियान में रही व्यापक भागीदारी
nnnnइस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम भरमौर अभिषेक मित्तल, बीडीओ भरमौर रामनवीर सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी, हीलिंग हिमालया, धौलाधार क्लीनर्स, विश्व मानव रूहानी केंद्र, सांभ, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि, राजकीय महाविद्यालय भरमौर के एनएसएस विद्यार्थी, तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
nnnn
हडसर से दुनाली तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण
nnnnश्री मणिमहेश यात्रा-2025 की तैयारियों के दृष्टिगत उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज हडसर गांव से दुनाली तक यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
nnnnनिरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल आपूर्ति, शौचालय व्यवस्था, ठहराव स्थल, तथा कूड़ा-कचरा प्रबंधन जैसी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
nnnn
