ekYC Ration Card : राशन कार्डधारक 29 फरवरी तक करवाएं ईकेवाईसी – उपायुक्त

n ekYC Ration Card : डलहौज़ी हलचल  (Una):  उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की समस्त उचित मूल्य की दुकानों में पॉज मशीन में ईकेवाईसी (eKYC) के तहत राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्य को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है ताकि समस्त पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ […]
n

ekYC Ration Card : डलहौज़ी हलचल  (Una):  उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की समस्त उचित मूल्य की दुकानों में पॉज मशीन में ईकेवाईसी (eKYC) के तहत राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्य को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है ताकि समस्त पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।

nnnn

उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकान धारकों द्वारा उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की जा रही है। उन्होंने समस्त राशन कार्ड उपभोक्ताओं से 29 फरवरी, 2024 तक ईकेवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा जिन उपभोक्ताओं ने अपनी ईकेवाईसी (ekYC Ration Card)  अभी तक नहीं करवाई है वह शीघ्र अपनी ईकेवाईसी संबंधित/नज़दीकी उचित मूल्यों की दुकानों पर करवाना सुनिश्चित करें।

nnnn

उपाायुक्त ने बताया कि ईकेवाईसी (ekYC Ration Card)  नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं का राशन कार्ड अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अतंर्गत भविष्य में सस्ता राशन प्राप्त करने हेतु ईकेवाईसी अनिवार्य है जिसके लिए उपभोक्ताओं को आधार कार्ड सहित नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान में उपस्थित होकर अपनी ईकेवाईसी बायोमैट्रिक माध्यम से करवानी अनिवार्य है। जो उपभोक्ता पढ़ाई, रोज़गार इत्यादि के कारण अपने घर/गांव से दूर हैं वह प्रदेश में अपने नज़दीकी स्थान पर स्थित उचित मूल्य की दुकान पर या घर वापसी पर अपनी उचित मूल्य की दुकान पर ईकेवाईसी करवा सकते हैं।

nnnn

इसके अतिरिक्त जिन उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी अधिकतम प्रयास करने के उपंरात भी नहीं हो रही है (जैसे छोटे बच्चे/बुज़ुर्ग) उनसे/उनके अभिभावकों से अनुरोध किया जाता है कि वह नज़दीकी आधार कार्ड केन्द्र में अपनी बायोमैट्रिक अपडेट करवाएं ताकि जिला के समस्त उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी (ekYC Ration Card)  की जा सके।

nnnn

उपायुक्त ने बताया कि ईकेवाईसी (ekYC Ration Card)  से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अपने नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान/संबंधित खण्ड निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, हिमाचल प्रदेश  या जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-226016 या 1967 पर संपर्क कर सकते हैं।

n
विज्ञापन