वन मंडल डलहौजी ने हटाए अवैध कब्जे
डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि डलहौजी वन मंडल ने कार्यवाही करते हुए मौहाल चाहला में 4 दुकानें तथा मौहाल टिप्परी के कांदू में 2 दुकानें के अवैध कब्जों को हटाया है ।
nnnnवन अधिकारियों ने पुलिस और राजस्व अधिकारियों के साथ चाहला में राज कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव चाहला डा० द्रडा, तहसील चंबा के किराने की दुकान, अमर नाथ पुत्र श्री मुंशी निवासी गांव चेहली डा० चनेड तहसील चंबा की चाय की दुकान, मोहिन्द्र पुत्र चतरो निवासी गांव चेहली डा० कोलहडी तहसील चंबा और ओम प्रकाश पुत्र कर्म चंद निवासी गांव चाहला डा० द्रडा तहसील चंबा की चाय की दुकानें, देवी प्रसाद पुत्र मुंशी राम निवासी पंजोह डा० कोहलड़ी तहसील चंबा की दुकान (स्टोर) और जगन नाथ पुत्र मनसा राम निवासी पंजोह डा० कोहलड़ी तहसील चंबा की दुकान (स्टोर) के रूप में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया है ।
nnnn
विभाग द्वारा अगस्त माह में भी उत्तम पुत्र अछरु राम निवासी गांव ककियाना डा० शेरपुर तहसील डलहौजी जिला चंबा की सब्जी की दुकान तथा भीलो पुत्र सिंगू राम निवासी गांव लुहानी डा० टिकरु तहसील सलूणी जिला चंबा की दुकान (ढाबा) तोड कर वन भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया था। इन सभी उपरोक्त वन भूमि पर नाजायज कब्जों के बेदखली के आदेश कोलैक्टर एवम् डी०एफ०ओ० डलहौजी द्वारा पारित किए गए थे और सभी मामलों मे अपील को मंडलायुक्त कांगड़ा तथा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के पास दायर की गई थी और सभी मामलों में डी०एफ०ओ० डलहौजी के आदेश को बरकरार रखा गया था।
nnnnआदेश की अनुपालना करते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी डलहौजी राहुल ठाकुर तथा विभागीय कर्मचारियों ने पुलिस विभाग की सहायता से राजस्व विभाग के अधिकारियों के समक्ष यह सभी नाजायज कब्जे हटाए।
nnnnमौका पर पुलिस विभाग से ए०एस०आई विनोद कुमार और मिन्दरो राम, कानूनगो स्टाफ उपस्थित रहे।
n