राज्यपाल ने डॉ. पवनेश कुमार को एचपीपीएससी सदस्य की शपथ दिलाई
डलहौज़ी हलचल (शिमला) : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन, शिमला में आयोजित एक गरिमामय समारोह में डॉ. पवनेश कुमार को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।rnrnसमारोह में शामिल हुए कई वरिष्ठ अधिकारीrnrnइस अवसर पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, लोकायुक्त सी.बी. बारोवालिया, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पी.एस. राणा, एचपीपीएससी अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर, महाधिवक्ता अनूप कुमार रत्तन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर तथा राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।rnrnराज्यपाल के सचिव ने संभाली कार्यवाहीrnrnशपथ ग्रहण समारोह का संचालन राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी गणमान्य अतिथियों ने डॉ. पवनेश कुमार को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
