चंबा में दिल दहला देने वाली घटना: भतीजे को स्कूल छोड़ने जा रही चाची की मौत
n डलहौज़ी हलचल (चंबा) : चंबा के साहो में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब भतीजे को स्कूल छोड़ने जा रही चाची अर्पणा और उसका भतीजा मार्ग में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। nnnn मृतकों में […]
n
डलहौज़ी हलचल (चंबा) : चंबा के साहो में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब भतीजे को स्कूल छोड़ने जा रही चाची अर्पणा और उसका भतीजा मार्ग में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
nnnnमृतकों में 26 वर्षीय अर्पणा, पत्नी प्यारो, निवासी गांव ओथल और उसका नौ वर्षीय भतीजा अक्षय, पुत्र चुन्नी लाल शामिल हैं। दोनों ग्राम पंचायत प्रौथा के गांव ओथल तहसील और जिला चंबा के निवासी थे। इस घटना के दौरान अर्पणा के पीठ पर बंधे तीन वर्षीय बेटे तरूण को हल्की चोटें आई हैं।
nnnnभूस्खलन के कारण घटना
nnnnघटना सुबह करीब पौने नौ बजे हुई। बरसात के मौसम में भूस्खलन और पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए अर्पणा अपने तीन वर्षीय बेटे को पीठ पर बांधकर अपने नौ वर्षीय भतीजे का हाथ पकड़कर स्कूल छोड़ने जा रही थी। जब वे डिवरू (धुला सपड़) नामक स्थान पर पहुंचे, तभी अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरकर उन दोनों पर आ गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
nnnnसहायता और पुलिस की कार्रवाई
nnnnघटना को देखकर वहां से गुजर रहे लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अर्पणा और उसके भतीजे अक्षय की मौत हो चुकी थी। तीन वर्षीय बच्चे को चोटें आई थीं, जिसे स्थानीय लोगों ने उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
nnnnसूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी भी हासिल की और चिकित्सक की टीम को भी बुलाया गया।
n