Himachal IPS Transfer :   हिमाचल सरकार ने रद्द किए डीजीपी संजय कुंडू के तबादला आदेश, तीन जिलों के एसपी भी बदले

n Himachal IPS Transfer :  डलहौज़ी हलचल  nnnn सरकार ने आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू को डीजीपी पद से हटाने का आदेश वापस ले लिया है और वह एक बार फिर से डीजीपी बन गए हैं ।  वहीँ  हिमाचल प्रदेश सरकार ने ऊना,मंडी और हमीरपुर एसपी सहित 29 पुलिस अधिकारियों को बदला गया है। इनमें 6 […]
n

Himachal IPS Transfer :  डलहौज़ी हलचल 

nnnn

सरकार ने आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू को डीजीपी पद से हटाने का आदेश वापस ले लिया है और वह एक बार फिर से डीजीपी बन गए हैं ।  वहीँ  हिमाचल प्रदेश सरकार ने ऊना,मंडी और हमीरपुर एसपी सहित 29 पुलिस अधिकारियों को बदला गया है। इनमें 6 आईपीएस व 23 एचपीएस अधिकारी शामिल हैं। गृह विभाग ने इस बारे में सूचना दी है।

nnnn
Himachal IPS Transfer
Himachal IPS Transfer
nnnn

सीआईडी शिमला के एसपी पदमचंद को हमीरपुर का नया एसपी लगाया गया है। पदमचंद 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। हमीरपुर की एसपी रही डॉक्टर आकृति को प्रथम आईआरबीएन बटालियन बनगढ़ का कमांडेंट लगाया है। इसी तरह पांचवीं आईआरबीएन बटालियन बस्सी के कमांडेंट राकेश सिंह ऊना के नए एसपी होंगे।

nnnn

ऊना के एसपी रहे डॉक्टर अर्जित सिंह ठाकुर को एसडीआरएफ शिमला में एसपी के पद पर भेजा गया है। तैनाती का इंतजार कर रहे विमल गुप्ता को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो का आईजी लगाया गया है। इसी तरह डीआईजी पदोन्नत सौम्या सांबशिवन को पीटीसी डरोह का प्रिंसिपल तैनात किया है। जी शिवकुमार को डीआईजी सेंटर रेंज मंडी, डॉ मोनिका को छठी आईआरबीएन बटालियन धौला कुआं का कमांडेंट तैनात किया है।

nnnn

उधर एचपीएस अधिकारियों में अशोक कुमार को एएसपी हमीरपुर से एएसपी बद्दी, रतन सिंह को एएसपी शिमला, धर्मचंद को एएसपी नूरपुर, खजाना राम को एसडीपीओ बद्दी, अरुण मोदी को डीएसपी प्रथम एचपीएपी जुन्गा, सुशांत शर्मा को एसडीपीओ चौपाल, प्रियंक गुप्ता को डीएसपी बीबीएमबी सुंदरनगर, नितिन चौहान को डीएसपी हेडक्वार्टर हमीरपुर, मनीष चौधरी को डीएसपी लीव रिजर्व बिलासपुर स्थानांतरित किया है।

nnnn

साथ ही विजय कुमार को कमांडेंट होमगार्ड चंबा, प्रवीण कुमार ठाकुर को एएसपी छठी आईआरबीएन बटालियन धौलाकुआं, राजकुमार को एएसपी सोलन, बबीता राणा को एएसपी फर्स्ट एचपीएपी जुन्गा, सुनील दत्त को एएसपी सी एंड टीएस शिमला, योगेश रौलटा को एएसपी सिरमौर, विकास कुमार धीमान को डीएसपी चतुर्थ आईआरबीएन बटालियन जंगलबेरी भेजा गया है ।

nnnn

तैनाती का इंतजार कर रहे लालमन को डीएसपी पांचवी आईआरबीएन बटालियन बस्सी, विद्याचंद को एसडीपीओ राजगढ़, रॉबिन डोगरा को डीएसपी सुरक्षा दलाईलामा, गीतांजलि ठाकुर को डीएसपी द्वितीय आईआरबीएन बटालियन सकोह, ओम प्रकाश को डीएसपी प्रथम एचपीएपी जुन्गा, राजकुमार को डीएसपी हेडक्वार्टर केलांग लाहौल स्पीति, अजय कुमार भारद्वाज को डीएसपी लीव रिजर्व राजभवन शिमला, तैनाती का इंतजार कर रहे मनविंदर ठाकुर को डीएसपी चतुर्थ आईआरबीएन बटालियन जंगल वेरी और भूपेंद्र सिंह को डीएसपी तृतीय आईआरबीएन बटालियन पंडोह में तैनाती मिली है।

nnnn
n
विज्ञापन