हिमाचल के पर्यटन को बड़ा बूस्ट – केंद्र ने स्वीकृत किए 85 करोड़, देखें किन जगहों को मिला फायदा

डलहौज़ी हलचल (धर्मशाला) जी एल महाजन  :  हिमाचल प्रदेश के पर्यटन ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2024–25 के दौरान “स्वदेश दर्शन-2” योजना के अंतर्गत माँ चिंतपूर्णी देवी मंदिर के विकास के लिए 56.26 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने संसद […]

डलहौज़ी हलचल (धर्मशाला) जी एल महाजन  :  हिमाचल प्रदेश के पर्यटन ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2024–25 के दौरान “स्वदेश दर्शन-2” योजना के अंतर्गत माँ चिंतपूर्णी देवी मंदिर के विकास के लिए 56.26 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने संसद में काँगड़ा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज को दी।rn

काजा और छितकुल को भी मिलेगा पर्यटन लाभ

rnमंत्री ने बताया कि “चैलेंज बेस्ड डेस्टिनेशन डेवलपमेंट” योजना के तहत लाहौल-स्पीति जिले के काज़ा उपमंडल में पर्यटन बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 24.82 करोड़ रुपये और रकछम–छितकुल क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 4.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।rn

हिमालयन सर्किट के लिए पहले ही स्वीकृत हुए थे 68.34 करोड़

rnउन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले 2016–17 में स्वदेश दर्शन योजना के तहत शिमला, कियारिघाट, हाटकोटी, मनाली, काँगड़ा, धर्मशाला, बीड़, पालमपुर और चंबा सहित कई क्षेत्रों को मिलाकर हिमालयन सर्किट के विकास के लिए 68.34 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी।rn

डल झील धर्मशाला में लीकेज मामला राज्य का विषय

rnधर्मशाला की डल झील में पानी के रिसाव संबंधी प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि जलाशयों की लीकेज और संरक्षण की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के पास जलाशयों की लीकेज व संरक्षण हेतु कोई स्वतंत्र योजना फिलहाल नहीं है।

विज्ञापन