Job Alert : मशीन ऑपरेटर, प्रोडक्शन असेंबली व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 549 पदों के लिए साक्षात्कार

n Job Alert : डलहौज़ी हलचल  (Kangra) :  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि मेराकुई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम, हरियाणा द्वारा मशीन ऑपरेटर, प्रोडक्शन असेंबली व सिक्योरिटी सुपरवाइजर (महिला व पुरुष) के 549 पद क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला को अधिसूचित किए गए हैं। nnnn उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता […]
n

Job Alert : डलहौज़ी हलचल  (Kangra) :  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि मेराकुई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम, हरियाणा द्वारा मशीन ऑपरेटर, प्रोडक्शन असेंबली व सिक्योरिटी सुपरवाइजर (महिला व पुरुष) के 549 पद क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला को अधिसूचित किए गए हैं।

nnnn

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं तथा आईटीआई पास रखी गई है। साथ ही आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना वांछित है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी को कम्पनी द्वारा ग्यारह हजार से तेरह हजार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9877677903 पर संपर्क कर सकते हैं।

nnnn

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 15 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय जवाली, 16 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय देहरा तथा 19 फरवरी, 2024 को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में सुबह 11 बजे साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं दिया जाएगा।

nnnn

Job Alert : ऑनलाइन आवेदन जरूरी

nnnn

रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार में भाग लेने से पूर्व ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए उक्त वेबसाइट पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड में दिख रही मेराकुई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।

n
विज्ञापन