Kangra News :  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ली बैठक, संगठन को किया चुस्त

n Kangra News :  डलहौज़ी हलचल  (Shimla) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। यह बैठक होटल रिवर रिट्रीट में संपन्न हुई। nnnn बैठक में उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय […]
n

Kangra News :  डलहौज़ी हलचल  (Shimla) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। यह बैठक होटल रिवर रिट्रीट में संपन्न हुई।

nnnn

बैठक में उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, सिकंदर कुमार उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक और विभिन्न प्रतिनिधियों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

nnnn

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ढाई घंटा चली इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर मार्गदर्शन किया।

nnnn
Kangra News: BJP National President JP Nadda
Kangra News: BJP National President JP Nadda
nnnn

हिमाचल में जीतेगे चार की चार लोक सभा : बिंदल

nnnn

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अनेक-अनेक अभियान चल रहे हैं जिसमें गांव चलो अभियान है जिसके कार्यों की समीक्षा बैठक में की गई, बूथ कैसे मजबूत हो इसका चिंतन किया गया, मन की बात कार्यक्रम को कैसे और प्रभावशाली बनाया जाए, मन की बात कार्यक्रम में हर बूथ की बैठक हो अर्थात ग्राउंड जीरो के उपर नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियां किस प्रकार से पहुंचे और इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी की जो नकारात्मक नीतियां हैं, जो परिवारवाद हैं इन सभी विषयों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी को चाक चौबंद किया।

nnnn
Kangra News: BJP National President JP Nadda
Kangra News: BJP National President JP Nadda
nnnn

जेसी शर्मा ने ली भाजपा की सदस्यता , नड्डा ने पहनाया पटका

nnnn

डॉ. बिन्दल ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रदेश से लेकर मण्डल स्तर तक पार्टी में लोगों को जोड़ने के लिए ज्वाईनिंग अभियान प्रारंभ हुआ जिसमें आज सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी जगदीश चंद शर्मा को विधिवत रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

nnnn
Kangra News: BJP National President JP Nadda
Kangra News: BJP National President JP Nadda
nnnn

डॉ. बिन्दल ने कहा कि 2024 में हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जीतने के लिए किस-किस तरीके के साथ संगठन को आगे बढ़ना है वह समस्त दिशा-निर्देश आज की बैठक में दिए गए और यथासमय संगठन अपने कार्यों को पूरा करेगा, ऐसा प्रदेश संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया। इस बैठक में नव मतदाता सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्पर्क अभियान, मन की बात, लाभार्थी सम्पर्क जैसे विभिन्न अभियानों को लेकर विशेष चर्चा हुई।

n
विज्ञापन