Kangra News : भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया गांव चलो अभियान का शुभारंभ

n Kangra News: डलहौज़ी हलचल  (Kangra):  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज जिया पोलिंग बूथ संख्या 5/19 भरवाना से गांव चलो अभियान का शुभारंभ किया। हिमाचल प्रदेश सौभाग्यशाली है कि इस अभियान का शुभ आरंभ हिमाचल प्रदेश के पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से हुआ। nnnn इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के […]
n

Kangra News: डलहौज़ी हलचल  (Kangra):  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज जिया पोलिंग बूथ संख्या 5/19 भरवाना से गांव चलो अभियान का शुभारंभ किया। हिमाचल प्रदेश सौभाग्यशाली है कि इस अभियान का शुभ आरंभ हिमाचल प्रदेश के पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से हुआ।

nnnn

इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गांव की जनता के साथ भेंट की, एक बूथ की बैठक ली और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बातचीत की। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दी।

nnnn
Kangra
Kangra
nnnn

इस कार्यक्रम को राष्ट्र स्तर पर किसान मोर्चा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है और हिमाचल प्रदेश के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने गाय को गुड भी खिलाया भी खिलाया और गांव के लोगो द्वारा स्थानीय वस्तुओं का प्रारूप भी देखा।

nnnn

यह कार्यक्रम दो तरफा रहा , जहां जेपी नड्डा ने गांव वालो को गांव चलो अभियान के बारे में बताया वही जानता ने अपने विचार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखे।  इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सांसद इंदु गोस्वामी केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर विशेष रूप में उपस्थित रहे।

n
विज्ञापन