Kullu News : कुल्लू के डोभी में पैराग्लाइडिंग करते महिला पर्यटक की दर्दनाक मौत
Kullu News: डलहौज़ी हलचल (Kullu): जिला कुल्लू के अंतर्गत डोभी नामक स्थान में एक पैराग्लाइडिंग साइट पर बड़ा हादसा हुआ हुआ है। इस हादसे में पैराग्लाइडिंग करती बार एक महिला पर्यटक की मौत का समाचार है।
nnnnबताया जा रहा है कि पायलेट ने पर्यटक को बैल्ट सही तरीके से नहीं पहनाई। जिस कारण पर्यटक महिला पैराग्लाइडिंग करती बार ऊंचाई से गिर गई और नीचे गिरने पर शरीर के चिथड़े-चिथड़े हुए। महिला पर्यटक साउथ इंडिया की बताई जा रही है। वहीं डोभी पैराग्लाइडिंग हादसा मामले में मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए है और अगले आदेशों तक पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी है।
nnnn
जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने बताया कि पायलट पंजीकृत था और उपकरण स्वीकृत था। दुर्घटना हार्नेस विफलता के कारण हुई है। सुनयना शर्मा ने बताया कि DC तोरुल एस रवीश ने मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं और अगले आदेश तक डोभी में उड़ान निलंबित की जा रही है।
nnnnइस घटना में 26 वर्षीय नव्या की मौत हो गई है जो हैदराबाद से यहां घूमने आई थी जबकि पायलट ने सफल उड़ान भरी है। उधर एसपी कुल्लू डॉक्टर गोकुल चंद्रन कार्तिकेय ने बताया कि पुलिस टीम ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है और महिला के शव का ढालपुर में पोस्टमार्टम किया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
n