बकलोह कैंट में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती

n मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कुलदीप सिंह पठानिया nnnn डलहौज़ी हलचल (बकलोह)भूषण गुरंग : बकलोह कैंट के वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत झंडा […]
n

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कुलदीप सिंह पठानिया

nnnn

डलहौज़ी हलचल (बकलोह)भूषण गुरंग : बकलोह कैंट के वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत झंडा रस्म से हुई, जिसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

nnnn

महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लें: कुलदीप सिंह पठानिया

nnnn

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय साहित्य के महान कवि और रामायण के रचयिता थे। उनके जीवन की अनेक प्रेरणात्मक विशेषताएं हैं, जिनका अनुसरण कर हम अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने बताया कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन से यह सीख मिलती है कि कठिनाइयों और गलतियों के बावजूद जीवन में परिवर्तन संभव है।

nnnn

पठानिया ने कहा, “महर्षि वाल्मीकि जी की साधना और आत्मज्ञान हमें यह सिखाते हैं कि धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनके साहित्यिक कार्यों से मानवता, नैतिकता, और धर्म का संदेश मिलता है।”

nnnn
बकलोह
बकलोह
nnnn

सराय परिसर में शौचालय के लिए 2 लाख की घोषणा

nnnn

कार्यक्रम के दौरान, विधानसभा अध्यक्ष ने बकलोह कैंट के सराय परिसर में शौचालय और अन्य सुविधाओं के विकास के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याएं भी सुनी और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

nnnn
बकलोह
बकलोह
nnnn

स्थानीय विकास के लिए आभार व्यक्त

nnnn

बाल्मीकि कल्याण सभा के प्रधान अशोक सिद्धु ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और स्थानीय विकास संबंधी मांगों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने 2/4 बाजार में पेयजल टैंक की मरम्मत और 1/4 बाजार में पेयजल समस्या के समाधान के लिए कुलदीप सिंह पठानिया का आभार व्यक्त किया।

nnnn

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

nnnn

इस अवसर पर कई स्थानीय और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें बाल्मीकि कल्याण सभा के महासचिव अजय कुमार, कोषाध्यक्ष मोनू, घटासनी पंचायत के प्रधान विजय कुमार, जिंयुता पंचायत की प्रधान सपना देवी, कैप्टन (सेवानिवृत्त) सागर गुरंग, पंडित बबलू भारद्वाज, और एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

nnnn

इसके अलावा डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता नरेन्द्र चौधरी, और एचपीएसईबीएल के पंकज राठौर सहित कई अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

n
विज्ञापन