मंडी में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान, CM सुक्खू बोले- BJP के झूठ और जुमले अब नहीं चलेंगे

डलहौज़ी हलचल (मंडी): मंडी नगर निगम क्षेत्र के टारना हिल्स में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जनता से कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन देने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में वार्ड नंबर 06 से विनोद कुमार, वार्ड नंबर 05 से रजनी चंद्रा, […]
मंडी में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान, CM सुक्खू बोले- BJP के झूठ और जुमले अब नहीं चलेंगे

डलहौज़ी हलचल (मंडी): मंडी नगर निगम क्षेत्र के टारना हिल्स में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जनता से कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन देने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान में वार्ड नंबर 06 से विनोद कुमार, वार्ड नंबर 05 से रजनी चंद्रा, वार्ड नंबर 13 से गीतांजलि शर्मा और वार्ड नंबर 07 से रुपेश सेन के समर्थन में लोगों से संपर्क किया गया।

मुख्यमंत्री बोले- जनता कांग्रेस के विकास और विश्वास के साथ

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मंडी की जनता ने साफ संकेत दे दिया है कि अब भाजपा के झूठ और जुमलों की राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने और कांग्रेस की विकास, विश्वास तथा जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनहित के मुद्दों पर लगातार कार्य कर रही है और नगर निगम क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

उम्मीदवारों के पक्ष में मांगा समर्थन

जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोगों से वार्ड नंबर 06 से विनोद कुमार, वार्ड नंबर 05 से रजनी चंद्रा, वार्ड नंबर 13 से गीतांजलि शर्मा और वार्ड नंबर 07 से रुपेश सेन को समर्थन देने की अपील की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर निगम के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को मजबूत बनाना जरूरी है।

कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्रीमती रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय कुमार, सह-प्रभारी श्री विदित चौधरी, लोक निर्माण मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह, मंडी जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर, विधायक श्री चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री श्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, पूर्व विधायक तिलकराज शर्मा, चेयरमैन विक्रम शर्मा, संजीव गुलेरिया, वाइस चेयरमैन शशि शर्मा और जीवन ठाकुर सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन