29 जून को होगी नगर निगम मंडी के नवनिर्वाचित पार्षदों की शपथ, उपायुक्त ने जारी की अधिसूचना

नगर निगम मंडी के नवनिर्वाचित पार्षद 29 जून 2026 को उपायुक्त अपूर्व देवगन के समक्ष शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ समारोह के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
29 जून को होगी नगर निगम मंडी के नवनिर्वाचित पार्षदों की शपथ, उपायुक्त ने जारी की अधिसूचना

डलहौज़ी हलचल | मंडी

नगर निगम मंडी के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 29 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।

दोपहर दो बजे नगर निगम कार्यालय में होगा शपथ ग्रहण

जारी अधिसूचना के अनुसार सभी नवनिर्वाचित पार्षद 29 जून को दोपहर 2:00 बजे नगर निगम मंडी कार्यालय में उपायुक्त के समक्ष भारत के संविधान के प्रति निष्ठा एवं अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ लेंगे।

उपायुक्त ने सभी निर्वाचित पार्षदों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर शपथ ग्रहण प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया है।

क्षेत्र के विधायकों को भी भेजा गया आमंत्रण

उपायुक्त की ओर से जारी एक अन्य सूचना के अनुसार नगर निगम मंडी क्षेत्र से संबंधित सदर मंडी, बल्ह और द्रंग विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को भी नगर निगम के पदेन सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्रशासन के अनुसार शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम मंडी के नवनिर्वाचित पार्षद अपने-अपने दायित्वों का औपचारिक रूप से निर्वहन शुरू करेंगे।

विज्ञापन