Mandi News – कुल्लू-मंडी नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई गाड़ी, महिला की मौत, चार घायल

n डलहौज़ी हलचल  (Mandi )  : बुधवार को दोपहर बाद बारिश के दौरान मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर वृंदावन के पास एक गाड़ी पर पहाड़ी से चट्टान गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। nnnn घायलों को मंडी (Mandi) क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली […]
n

डलहौज़ी हलचल  (Mandi )  : बुधवार को दोपहर बाद बारिश के दौरान मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर वृंदावन के पास एक गाड़ी पर पहाड़ी से चट्टान गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं।

nnnn

घायलों को मंडी (Mandi) क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद लगभग 3.30 के आसपास एक गाड़ी पंडोह की तरफ से मंडी की तरफ आ रही थी। कि अचानक  के पास पुरानी चेक पोस्ट पहाड़ी से गाड़ी के ऊपर पत्थर जा गिरा। जिससे गाड़ी की अगली सीट पर बैठी महिला बुरी तरह जख्मी हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार चार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

nnnn

बताया जा रहा है कि यह हादसा उसी स्थान पर हुआ है, जहां पिछले दिनों दो वाहन चालक आपस में भिड़ते हुए व्यास नदी में गिर गए थे। जिससे उनकी मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस ताजा घटना की जांच में जुटी हुई है।

nnnn

समाचार लिखे जाने तक मुतक महिला व घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी मंडी (Mandi) जिला के साथ लगते मंझवाड़ इलाके की है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

nnnn
Mandi
Mandi
n
विज्ञापन