Martyrs’ Day 2024 : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

n Martyrs’ Day 2024 : डलहौज़ी हलचल (शिमला): शहीद दिवस (Martyrs’ Day 2024) के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को आज राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के रिज पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। nnnn राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि महात्मा गांधी […]
n

Martyrs’ Day 2024 : डलहौज़ी हलचल (शिमला): शहीद दिवस (Martyrs’ Day 2024) के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को आज राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के रिज पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

nnnn

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के पथ पर चलकर भारत को स्वतंत्रता दिलाई। सम्पूर्ण राष्ट्र कृतज्ञ भाव से आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश वर्तमान में और अधिक प्रासंगिक हैं।

nnnn

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट हो गया और अहिंसा का मार्ग चुनते हुए समर्पित प्रयासों से उन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने राष्ट्रपिता के आदर्शों से प्रेरणा लेने और गांधी जी के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि यही महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

nnnn
Martyrs' Day 2024
Martyrs’ Day 2024
nnnn

इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया तथा देशभक्ति के गीत एवं भजन भी प्रस्तुत किए।

nnnn

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा, सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, वन विकास निगम के अध्यक्ष केहर सिंह खाची, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, उपमहापौर उमा कौशल, उपायुक्त आदित्य नेगी, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार, नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेन्द्र कुमार अत्री, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

n
विज्ञापन