मिंजर मेला 2025 : 500 पुलिसकर्मी, 7 सांस्कृतिक संध्याएं और सुरक्षा का चाक-चौबंद प्लान

डलहौज़ी हलचल (चंबा)  :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 को लेकर चंबा जिला में सभी प्रशासनिक और सुरक्षा इंतज़ाम पूरे कर लिए गए हैं। उपायुक्त एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल ने बताया कि इस वर्ष मेले में न केवल सांस्कृतिक विविधता दिखाई देगी बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी व्यापक व्यवस्था की गई है। उन्होंने […]

डलहौज़ी हलचल (चंबा)  :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 को लेकर चंबा जिला में सभी प्रशासनिक और सुरक्षा इंतज़ाम पूरे कर लिए गए हैं। उपायुक्त एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल ने बताया कि इस वर्ष मेले में न केवल सांस्कृतिक विविधता दिखाई देगी बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी व्यापक व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों को विशेष अवसर दिया गया है ताकि स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।rn

हर संध्या में सांस्कृतिक सितारे करेंगे मनोरंजन 

rn27 जुलाई से 3 अगस्त तक हर शाम मेला स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। पहले दिन कुमार साहिल, गौरव कौंडल, गुलशन पाल, भावना जरयाल और बनगढ़ पुलिस बैंड मेले का शुभारंभ करेंगे। दूसरे दिन कुलविंदर बिल्ला, फौलादी इंडियन बैंड, ममता भारद्वाज, नरेंद्र राही और कमल नहरिया दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।rnrnतीसरी संध्या में अनुज शर्मा, अख्तर ब्रदर्स और लमन बैंड, चौथी में सतपाल बडाली, अरविंद ढढवाल, डॉ. गगन, राज जैहरी व अभिज्ञा बैंड, पांचवी में सुनील राणा, के एस प्रेमी, जितेंद्र पंकज शर्मा और फिरदौस बैंड मंच पर रहेंगे। 1 अगस्त को मनिंदर भुट्टर, नेहा दीक्षित और भुवनेश भारत तथा 2 अगस्त को ऋतु पाठक, आशीष पाठक, काकू राम ठाकुर, अजय भरमोरी और ओम राणा अपनी प्रस्तुति देंगे। समापन संध्या पर सुनंदा शर्मा, दीक्षा तूर, नीतीश राजपूत, खुशी शुभ, फीट ऑफ फायर स्टूडियो और तारिक मलिक मंच पर होंगे।rn

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, 500 जवान तैनात

rnमेला क्षेत्र को तीन सुरक्षा सेक्टरों में बांटा गया है: पहला सेक्टर चौगान नंबर 1, दूसरा चौगान नंबर 2 से 5 तक और तीसरा सेक्टर ट्रैफिक व पार्किंग के लिए निर्धारित है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पूरे मेले में 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, साथ ही 5 राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को भी अलग-अलग सेक्टरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।rnrnमहिला सुरक्षा के लिए विशेष दस्ते तैनात किए गए हैं, जबकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने हेतु सभी होटलों और सरायों की निगरानी की जा रही है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से नियंत्रण कक्ष द्वारा चौगान क्षेत्र की सतत निगरानी की जाएगी।rn

यातायात और पार्किंग के लिए विशेष प्रबंधन

rnमेला क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए भरमौर चौक से इरावती चौक तक सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े करने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। पार्किंग की व्यवस्था पुलिस ग्राउंड बारगा में की गई है। यातायात नियंत्रण के लिए सुल्तानपुर, बालू और हरदासपुर में चेकिंग बैरियर लगाए गए हैं ताकि भीड़भाड़ की स्थिति में तुरंत नियंत्रण किया जा सके।rn

खेलकूद और अन्य आयोजन भी होंगे आकर्षण का केंद्र

rnपुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि मेले के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जो युवाओं के लिए विशेष आकर्षण होंगी। मेले को सुरक्षित, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और स्मरणीय बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है।rnrn 

विज्ञापन