Miss Earth India-2022 : मिस अर्थ इंडिया-2022 ने मुख्यमंत्री से भेंट की
Miss Earth India-2022 : डलहौज़ी हलचल (Shimla): मिस अर्थ इंडिया-2022 (Miss Earth India-2022) वंशिका परमार ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की।
nnnnहमीरपुर जिला के नादौन उपमण्डल के धनेटा गांव से सम्बंध रखने वाली वंशिका ने 19 वर्ष की आयु में नवम्बर, 2022 में फिलीपीन्स में आयोजित प्रतियोगिता में यह खिताब Miss Earth India-2022 हासिल किया था।
nnnnमुख्यमंत्री ने कहा कि वंशिका की इस उपलब्धि से अन्य लड़कियों को भी अपनी पसंद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि प्रदेश की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों से हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने वंशिका से महिला सशक्तिकरण में प्रदेश सरकार के प्रयासों को संबल प्रदान करने तथा एकल बेटियों के कल्याण के लिए सहयोग करने का आग्रह किया।
nnnnवंशिका परमार ने प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने में अपना सहयोग प्रदान करने की भी इच्छा जताई। उन्होंने अवगत करवाया कि वह वर्ष-2023 में घाना की पर्यटन दूत रह चुकी हैं और फिलीपीन्स में भी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के अभियान से जुड़ी रही हैं।
nnnnइस अवसर पर वंशिका परमार की माता रितु परमार तथा पिता ग्रुप कैप्टन सुशील कुमार परमार भी उपस्थित थे।
n