New DC Chamba  :  मुकेश रेपसवाल ने संभाला चंबा के उपायुक्त का कार्यभार

n New DC Chamba  :  डलहौज़ी हलचल  (Chamba): भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी मुकेश  रेपसवाल  ने आज चंबा ज़िला  के नए उपायुक्त (New DC Chamba  ) के रूप में कार्यभार संभाला है। nnnn उपायुक्त का पदभार ग्रहण करने से  पहले वे निर्देशक सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार संभाल रहे थे। इससे […]
n

New DC Chamba  :  डलहौज़ी हलचल  (Chamba): भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी मुकेश  रेपसवाल  ने आज चंबा ज़िला  के नए उपायुक्त (New DC Chamba  ) के रूप में कार्यभार संभाला है।

nnnn

उपायुक्त का पदभार ग्रहण करने से  पहले वे निर्देशक सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार संभाल रहे थे। इससे पहले उन्होंने एसडीएम चौपाल, एसडीएम धर्मपुर(मंडी),विशेष सचिव शिक्षा, विशेष सचिव(एमपीपी और पॉवर), अतिरिक्त उपायुक्त चंबा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी  अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।

nnnn

उपायुक्त का कार्यभार संभालने के उपरांत  उन्होंने ज़िला चंबा  के  सर्वांगीण  विकास को सुनिश्चित बनाने  तथा  सरकार  द्वारा  कार्यान्वित की जा रही  जन कल्याणकारी योजनाओं , नीतियों एवं कार्यक्रमों के सफल कार्यान्वयन में अपनी विशेष प्राथमिकता व्यक्त की है । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की निराश्रित बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय  योजना  तथा  राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप इत्यादि योजनाओं  से युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने पर  प्राथमिकता रहेगी ।

nnnn

साथ में  उपायुक्त ने ये भी कहा कि  बेहतर   शिक्षा व्यवस्था  के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में समान व संतुलित विकास तथा गरीब व पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए   विभिन्न विभागीय योजनाओं  के   बेहतर कार्यान्वयन  के भी प्रयास किए जाएंगे ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

nnnn
New DC Chamba
New DC Chamba
n
विज्ञापन