चंबा के मैहला में भूस्खलन से दर्दनाक हादसा: मायके आई बेटी और दामाद की मौत, पांच महीने पहले हुई थी शादी
डलहौज़ी हलचल (चंबा): जिला चंबा के मैहला उपमंडल की ग्राम पंचायत चड़ी के गांव सूताह में बीती रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पहाड़ी से आई चट्टान और मलबे की चपेट में आने से अपने मायके में रुकी महिला और उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई।
nnnnरात 3 बजे के करीब हुआ हादसा
nnnnयह हादसा सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ, जब क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते एक बड़ी चट्टान और पानी का तेज बहाव सीधे संजू नामक व्यक्ति के घर पर आ गिरा। हादसे में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घर के अंदर सो रहे नवविवाहित दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।
nnnnकुछ दिन पहले मायके आई थी बेटी, पति कल ही आया था
nnnnजानकारी के अनुसार, महिला पल्लू करीब पांच दिन पहले अपने मायके आई थी, जबकि उसके पति सनी की पिछले कल ही अपने ससुराल आने की सूचना है। वे दोनों घर के अंदर सो रहे थे, जब यह भयंकर हादसा हुआ।
nnnnपांच महीने पहले ही हुई थी शादी
nnnnस्थानीय सूत्रों के अनुसार, दंपति की शादी को महज पांच महीने ही हुए थे। सनी चंबा के कियाणी क्षेत्र का निवासी था। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
nnnnप्रशासन मौके पर पहुंचा
nnnnघटना की सूचना मिलते ही चंबा से पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशासन ने मलबे से शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पीड़ित परिवार को राहत देने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
n