Shimla News  : दिव्यांगों के लिए आरक्षित रिक्त बैकलॉग पदों की सूची शीघ्र तैयार करने के निर्देश

n Shimla News: डलहौज़ी हलचल  (Shimla):  स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में आज यहां दिव्यांगजनों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विभिन्न विभागों के साथ बैठक आयोजित की गई। nnnn इस बैठक में उन्होंने सभी विभागों को दिव्यांगों के लिए आरक्षित रिक्त पड़े बैकलॉग पदों की […]
n

Shimla News: डलहौज़ी हलचल  (Shimla):  स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में आज यहां दिव्यांगजनों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विभिन्न विभागों के साथ बैठक आयोजित की गई।

nnnn

इस बैठक में उन्होंने सभी विभागों को दिव्यांगों के लिए आरक्षित रिक्त पड़े बैकलॉग पदों की 29 फरवरी, 2024 तक सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को रिक्त पड़े सभी पदों को केंद्र सरकार की अधिसूचना अनुसार भरने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बैकलॉग पदों को भरने पर विशेष ध्यान दे रही है ताकि दिव्यांगों को शीघ्र भर्ती लाभ प्रदान किया जा सके।

nnnn

श्री शांडिल ने कहा कि दिव्यांगों के लिए सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्तियों, नियमितीकरण एवं पदोन्नति के समय दिव्यांगों के लिए आरक्षण रोस्टर की सख्ती से अनुपालना की जाए।

nnnn

उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए नॉन स्टॉप एवं प्रदेश से बाहर के रूटों पर चलने वाली सरकारी बसों में भी निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने सहित अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

nnnn

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों और केंद्रीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

nnnn

इस अवसर पर स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सचिव एम.सुधा देवी, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सशक्तिकरण के निदेशक प्रदीप कुमार ठाकुर, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित नेत्रहीन संघ के सदस्य उपस्थित थे।

n
विज्ञापन