Sirmour News: सिरमौर के एसएमसी शिक्षक अनिश्चितकालीन पेनडाउन हड़ताल पर
n Sirmour News: डलहौज़ी हलचल (Sirmour) विजय आजाद : सिरमौर जिला के विभिन्न विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश के बाद आज पहले दिन स्कूल खुलते ही एसएमसी शिक्षक पेनडाउन स्ट्राइक पर चले गए। nnnn स्कूल प्रबंधन समिति शिक्षक संघ की जिला सिरमौर (Sirmour) इकाई के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि, प्रदेश सरकार द्वारा नियमितिकरण की […]
Sirmour News: डलहौज़ी हलचल(Sirmour) विजय आजाद :सिरमौर जिला के विभिन्न विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश के बाद आज पहले दिन स्कूल खुलते ही एसएमसी शिक्षक पेनडाउन स्ट्राइक पर चले गए।
nnnn
स्कूल प्रबंधन समिति शिक्षक संघ की जिला सिरमौर (Sirmour) इकाई के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि, प्रदेश सरकार द्वारा नियमितिकरण की मांग पूरी न किए जाने तक कक्षाओं का बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि, शिमला में 17 दिन के क्रमिक अनशन के बावजूद सुक्खू सरकार ने अब तक उनकी नियमितिकरण की 1 मात्र मांग नहीं मानी है, जिसके विरोध में पेन डाऊन हड़ताल की गई है।
nnnn
आदर्श जमा दो विद्यालय संगड़ाह सहित उपमंडल की लगभग सभी पाठशालाओं के स्कूल प्रबंधन समिति शिक्षकों ने अपने प्रधानाचार्य अथवा मुख्याध्यापकों को अनिश्चितकाल के लिए कक्षाओं के बहिष्कार की लिखित सूचना दे दी है।