पिकअप में अचानक भड़की आग, चंबा-कांगड़ा हाईवे पर टला बड़ा हादसा
n डलहौज़ी हलचल (चंबा) भूषण गुरंग : आज दोपहर लगभग 12:30 बजे, एक राजस्थान नंबर की पिकअप जीप (RJ41GA-7017) में अचानक आग लग गई। यह घटना ककीरा कस्बा के बधाली गांव के पास स्थित श्मशान घाट के समीप चंबा-कांगड़ा स्टेट हाईवे पर हुई। पिकअप जीप सड़क किनारे सफेद पट्टी लगाने के काम में लगी हुई […]
डलहौज़ी हलचल (चंबा) भूषण गुरंग : आज दोपहर लगभग 12:30 बजे, एक राजस्थान नंबर की पिकअप जीप (RJ41GA-7017) में अचानक आग लग गई। यह घटना ककीरा कस्बा के बधाली गांव के पास स्थित श्मशान घाट के समीप चंबा-कांगड़ा स्टेट हाईवे पर हुई। पिकअप जीप सड़क किनारे सफेद पट्टी लगाने के काम में लगी हुई थी, जब अचानक गाड़ी में तकनीकी खराबी के कारण आग भड़क गई।
nnnn
फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई
nnnn
घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत चुवाड़ी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पिकअप जीप पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
nnnnपिकअप में अचानक भड़की आगnnnn
जान-माल का नुकसान नहीं
nnnn
इस दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि आग से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोग और संबंधित अधिकारियों ने राहत की सांस ली।