सर्वोच्च न्यायालय में ‘समाधान समारोह 2026’: आपसी सहमति से निपटाएं लंबित मामले, 31 मई तक पंजीकरण का मौका

डलहौजी हलचल (चम्बा): आम लोगों के लिए न्याय सुलभ बनाने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘समाधान समारोह 2026’ के तहत विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा के सचिव, एकांश कपिल ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से विभिन्न मुकदमों का निपटारा आपसी सहमति, संवाद और […]
सर्वोच्च न्यायालय में ‘समाधान समारोह 2026’: आपसी सहमति से निपटाएं लंबित मामले, 31 मई तक पंजीकरण का मौका

डलहौजी हलचल (चम्बा): आम लोगों के लिए न्याय सुलभ बनाने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘समाधान समारोह 2026’ के तहत विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा के सचिव, एकांश कपिल ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से विभिन्न मुकदमों का निपटारा आपसी सहमति, संवाद और मध्यस्थता के जरिए किया जाएगा।

अगस्त में सजेगी विशेष लोक अदालत

सचिव एकांश कपिल ने जानकारी दी कि इस विशेष अभियान का समापन 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालतों के साथ होगा। उल्लेखनीय है कि 21 अप्रैल 2026 से ही सुलह एवं मध्यस्थता बैठकों का दौर शुरू हो चुका है, जो राज्य, जिला और तालुका स्तर के विधिक सेवा प्राधिकरणों के मध्यस्थता केंद्रों में आयोजित की जा रही हैं।

वर्चुअल माध्यम से भी जुड़ सकते हैं पक्षकार

इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ और विधिक सेवा अधिकारी दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने में सहयोग कर रहे हैं। खास बात यह है कि पक्षकार इन बैठकों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के अलावा वर्चुअल (ऑनलाइन) माध्यम से भी भाग ले सकते हैं। सचिव ने अधिवक्ताओं और संबंधित पक्षकारों से इस अभियान का लाभ उठाने और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

पंजीकरण के लिए गूगल फॉर्म अनिवार्य

लंबित मामलों को समाधान समारोह में शामिल करने के लिए एक सरल गूगल फॉर्म तैयार किया गया है।

  • पंजीकरण लिंक: यहाँ क्लिक करें (Google Form)

  • यह लिंक सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर भी उपलब्ध है।

  • अंतिम तिथि: गूगल फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।

सहायता के लिए यहाँ संपर्क करें

किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए पक्षकार समाधान समारोह हेतु स्थापित ‘वन स्टॉप सेंटर’ के दूरभाष नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • हेल्पलाइन नंबर: 011-23115652, 011-23116464

  • सीआरपी निदेशक: 011-23116465

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्बा ने लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित विवादों का त्वरित और शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।

विज्ञापन