थुनाग में आपदा बहाली कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, विभागों को दिए तेजी लाने के निर्देश

डलहौज़ी हलचल (मंडी): उपायुक्त अपूर्व देवगन ने शुक्रवार को सराज क्षेत्र के थुनाग उपमंडल स्थित लघु सचिवालय में विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर गत वर्ष बरसात में आई आपदा के बाद चल रहे पुनर्वास एवं बहाली कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति का […]
थुनाग में आपदा बहाली कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, विभागों को दिए तेजी लाने के निर्देश

डलहौज़ी हलचल (मंडी): उपायुक्त अपूर्व देवगन ने शुक्रवार को सराज क्षेत्र के थुनाग उपमंडल स्थित लघु सचिवालय में विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर गत वर्ष बरसात में आई आपदा के बाद चल रहे पुनर्वास एवं बहाली कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया।

सड़कों की बहाली में तेजी लाने के निर्देश

उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों की बहाली और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील हिस्सों की मरम्मत आगामी बरसात से पहले हर हाल में पूरी करने को कहा।

लोक निर्माण विभाग ने जानकारी दी कि सराज क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त हुई लगभग 116 सड़कों को बहाल किया जा चुका है और केवल 7 से 8 सड़कों का कार्य शेष है।

इसके अलावा लगभग 25 पुलियों और कई पैदल पुलों को भी पुनः बहाल कर दिया गया है।

पेयजल योजनाओं की स्थिति की भी समीक्षा

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जलशक्ति विभाग से प्रभावित पेयजल योजनाओं की बहाली संबंधी जानकारी भी प्राप्त की।

विभाग ने बताया कि बरसात में बुरी तरह प्रभावित हुई छड़ी खड्ड उठाऊ पेयजल योजना की बहाली का कार्य अंतिम चरण में है।

बिजली बोर्ड द्वारा विद्युत लाइन बिछाने का कार्य जारी है और टेस्टिंग पूरी होते ही योजना को पुनः शुरू कर दिया जाएगा।

मानसून से पहले तैयारियां पूरी करने के निर्देश

उपायुक्त ने सभी लाइन विभागों को आगामी मानसून को देखते हुए समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन और मशीनरी उपलब्ध रहनी चाहिए।

पंचायत चुनाव तैयारियों का भी लिया जायजा

बैठक के दौरान उपायुक्त ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियों की भी समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

अपूर्व देवगन ने लंबाथाच राजकीय महाविद्यालय में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में उपमंडलाधिकारी (ना.) संजीत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन