डलहौज़ी   : चंद्रयान-3 की चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग से जश्न में डूबी पर्यटन नगरी डलहौज़ी

n डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी  ) :   चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर उतरते ही पर्यटन नगरी डलहौज़ी का गाँधी चौक भारत माँ की जय के नारों से गूंज उठा चंद्रयान-3 की चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग ने यहाँ पर लोगों  को जोश और उमंग से भर दिया। nnnn होटल एसोसिएशन डलहौज़ी के […]
n

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी  ) :   चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर उतरते ही पर्यटन नगरी डलहौज़ी का गाँधी चौक भारत माँ की जय के नारों से गूंज उठा चंद्रयान-3 की चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग ने यहाँ पर लोगों  को जोश और उमंग से भर दिया।

nnnn

होटल एसोसिएशन डलहौज़ी के अध्यक्ष नरेंद्र पूरी और व्यापार मंडल डलहौज़ी के प्रधान राकेश चौभियाल की अगुआई में स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने डलहौज़ी के गाँधी चौक  पर  एक दुसरे को मिठाई खिलाकर देश की इस उपलब्धि की खुशियाँ मनाई । लोगों  ने  राष्ट्रीय ध्वज लहराया और देश भक्ति के नारे  लगाकर  राष्ट्र भक्ति का परिचय दिया। हर्षोल्लास और  जश्न में डूबे लोगों के  भारत माता की जयघोष के नारों से  आसमान गूंज उठा।

nnnn

होटल एसोसिएशन डलहौज़ी के अध्यक्ष नरेंद्र पूरी ने देश के वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है । उन्होंने युवाओं को वैज्ञानिकों की इस सफलता की सीख लेते हुए नशे से दूर रह कर देश के विकास में भागिदार बनने का आह्वान किया ।

n
विज्ञापन