Vetri Duraisamy : आखिर आठ  दिन बाद मिला लापता तमिलनाडु के वेत्री दुराई सेमी का शव

n Vetri Duraisamy : डलहौज़ी हलचल  (रिकांगपिओ) : आठ  दिन तक चलाये गए सर्च अभियान के बाद आखिरकार  भारतीय नेवी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ पुलिस और  होमगार्ड की रेस्क्यू टीमों द्वारा संयुक्त सर्च अभियान के बाद  आज दोपहर सडक हादसे के बाद  लापता हुए तमिलनाडु के वेत्री दुराई सेमी का शव बरामद […]
n

Vetri Duraisamy : डलहौज़ी हलचल  (रिकांगपिओ) : आठ  दिन तक चलाये गए सर्च अभियान के बाद आखिरकार  भारतीय नेवी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ पुलिस और  होमगार्ड की रेस्क्यू टीमों द्वारा संयुक्त सर्च अभियान के बाद  आज दोपहर सडक हादसे के बाद  लापता हुए तमिलनाडु के वेत्री दुराई सेमी का शव बरामद कर लिया है ।

nnnn

इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि 4 फरवरी, 2024 को राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर काशंग नाला के समीप हुए हादसे में एक इनोवा क्रिस्टा गाड़ी सतलुज नदी में गिर गई थी। गाड़ी में सवार 3 व्यक्तियों में से एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एक व्यक्ति घायल अवस्था में पाया गया, जिसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। हादसे में लापता हुए तमिलनाडु के वेत्री दुराईसेमी (Vetri Duraisamy) के लिए सर्च अभियान आरंभ किया गया था। उन्होंने बताया कि माहूंनाग ड्राइविंग एसोसिएशन सुंदरनगर मंडी की टीम द्वारा शव को बरामद किया गया है ।

n
विज्ञापन