मिंजर मेले में स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी में 591 लोगों की जांच
डलहौज़ी हलचल (चंबा): अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग चंबा द्वारा चलाई गई जन-जागरूकता प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाया।rnमुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. बिपिन ठाकुर ने जानकारी दी कि 3 अगस्त तक कुल 591 लोगों की असंक्रामक रोगों के लिए निःशुल्क जांच की गई।rn
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर के मामलों ने बढ़ाई चिंता
rnजांच में 137 लोगों का रक्तचाप सामान्य से अधिक और 134 लोगों में शुगर का स्तर भी ज्यादा पाया गया। सभी को उचित खानपान, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन, नींद और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवाएं लेने के निर्देश दिए गए। प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी प्रचार सामग्री भी वितरित की गई ताकि लोग घर जाकर भी इससे लाभ ले सकें।rn
पोर्टेबल X-Ray से 313 की जांच, 12 के बलगम सैंपल भेजे गए
rnप्रदर्शनी में स्थापित एक अन्य स्टाल पर 313 संवेदनशील लोगों के पोर्टेबल हैंड-हेल्ड चेस्ट X-Ray किए गए। इनमें से 12 व्यक्तियों के बलगम के नमूने Pt. जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज (JLNGMC) चंबा भेजे गए हैं, ताकि आगे की जांच की जा सके।
