विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस थाना सिंहुता और डीएसपी कार्यालय चुवाड़ी का किया शुभारंभ

n डलहौज़ी हलचल (चंबा) भूषण गुरंग : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मंगलवार को पुलिस थाना सिंहुता और उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) कार्यालय चुवाड़ी का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण से अपराध की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। nnnn पूरी […]
n

डलहौज़ी हलचल (चंबा) भूषण गुरंग : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मंगलवार को पुलिस थाना सिंहुता और उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) कार्यालय चुवाड़ी का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण से अपराध की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

nnnn

पूरी हुई लंबे समय से चली आ रही मांग

nnnn

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस चौकी सिंहुता को पुलिस थाना में स्तरोन्नत करना इस क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। प्रदेश सरकार ने इस पर तेजी से कार्य करते हुए इस वित्तीय वर्ष में इसे पूर्ण किया। साथ ही, चुवाड़ी में डीएसपी कार्यालय की स्थापना से क्षेत्र को एक और महत्वपूर्ण सुविधा मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि हटली में नई पुलिस चौकी के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है और इसे जल्द शुरू किया जाएगा।

nnnn

पदों की स्वीकृति और क्षेत्रीय लाभ

nnnn

पुलिस चौकी से थाना बनने के बाद सिंहुता में स्वीकृत पदों की संख्या 32 से बढ़कर 44 हो जाएगी। चुवाड़ी डीएसपी कार्यालय में डीएसपी के साथ-साथ अन्य पांच पद भी सृजित किए जाएंगे। इससे कानून व्यवस्था को मजबूत करने और जनता को विभिन्न सेवाएं जल्द उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

nnnn

सीमा सुरक्षा और नशीले पदार्थों पर रोकथाम

nnnn

पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र की सीमाएं पंजाब और जम्मू-कश्मीर से लगती हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस विभाग का सुदृढ़ीकरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

nnnn

पर्यटन और बुनियादी ढांचे का विकास

nnnn

उन्होंने जोत क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना की घोषणा की, जिससे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके साथ ही सिंहुता और चुवाड़ी में मिनी सचिवालय भवनों का निर्माण जल्द शुरू होगा, जिससे सभी विभागों के कार्यालय एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।

nnnn

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया और इस क्षेत्र में पुलिस चौकी को थाना में स्तरोन्नत करने के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब स्थानीय लोगों को पुलिस से जुड़ी कई सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सिंहुता थाना के अंतर्गत 23 ग्राम पंचायतों की 40,000 की आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

nnnn

विशेष अतिथि और उपस्थित गणमान्य

nnnn

इस अवसर पर राज्य वन निगम के निदेशक कृष्ण चंद चेला, भटियात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कंवर, ग्राम पंचायत सिंहुता के प्रधान अनिल कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

nnnn

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी महेला, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बने।

nnnn

तस्वीरें

nnnnn
विज्ञापन