चिंतपूर्णी में 15 से 23 अक्तूबर तक मनाया जाएगा असूज नवरात्र मेला

n डलहौज़ी हलचल (ऊना) : छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी में इस वर्ष 15 से 23 अक्तूबर तक असूज नवरात्र मेला आयोजित किया जाएगा। nnnn यह जानकारी एसडीएम अंब विवेक महाजन ने शुक्रवार को मेले की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मेले के सफल […]
n

डलहौज़ी हलचल (ऊना) : छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी में इस वर्ष 15 से 23 अक्तूबर तक असूज नवरात्र मेला आयोजित किया जाएगा।

nnnn

यह जानकारी एसडीएम अंब विवेक महाजन ने शुक्रवार को मेले की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए एसडीएम अंब को मेला अधिकारी, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी तैनात किया जाएगा। इसके अलावा उनकी सहायता के लिए चार अन्य पुलिस अधिकारी भी तैनात रहेंगे। एसएमओ मेले में चिकित्सा अधिकारी के रूप में तैनात होंगे। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र को चार सैक्टरों में बांटा जाएगा। मेला क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व होमगार्ड के लगभग 350 महिला व पुरुष कर्मी तैनात किए जाएंगे।

nnnn

उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र के चारों सैक्टरों में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित बनाए रखने के लिए एक-एक सुपरवाइज़र तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि वे मेले से पूर्व पेयजल टैंको की साफ-सफाई करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त पेयजल के लिए चार स्थानों पर प्याऊ भी स्थापित किए जाएंगे।

nnnn

उन्होंने विद्युत विभाग को भी निर्देश दिए कि मेले के दौरान सुचारू विद्युत आपूर्ति बनी रहनी चाहिए। उन्होंने अग्निशमन विभाग को भी निर्देश दिए कि अग्निशमन वाहन सही हालत में होने चाहिए यदि वाहनों में दिक्कत है तो मेले से पूर्व अग्निशमन वाहनों का निरीक्षण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि हाइड्रेंड खराब स्थिति में है तो उन्हें जल्द ठीक करवाकर रिपोर्ट देना भी सुनिश्चित करें।

nnnn

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स गठित करके भीक्षावृति पर कड़ी नजर रखी जाएगी और यदि कहीं कोई बच्चों से भीख मंगवाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

nnnn

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची माई दास सदन, शंभू बैरियर और एमआरसी में मिलेगी। इसके अतिरिक्त लंगर लगाने की अनुमति लेना अनिवार्य है।

nnnn

बैठक में डीएसपी वसुधा सूद, मंदिर अधिकारी अजय सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारी व मंदिर पुजारी वारीदार सभा के प्रधान रविंद्र शिन्दा सहित स्थानीय पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे।

n
विज्ञापन