विशेष बीज बुआई  अभियान के अंतर्गत बधाह प्रजाति की कलमें रोपित–  रजनीश महाजन

n डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : वन मंडल  डलहौजी  के तत्वावधान में क्रियान्वित किया जा रहे हैं विशेष बीज बुआई  अभियान के अंतर्गत आज तीसरे दिन बधाह प्रजाति की 2500 से अधिक कलमें रोपित की गई हैं।   nnnn वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि  जारी  शीत ऋतु  के दौरान  […]
n

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : वन मंडल  डलहौजी  के तत्वावधान में क्रियान्वित किया जा रहे हैं विशेष बीज बुआई  अभियान के अंतर्गत आज तीसरे दिन बधाह प्रजाति की 2500 से अधिक कलमें रोपित की गई हैं।  

nnnn

वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि  जारी  शीत ऋतु  के दौरान  विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से  क्रियान्वित किए जा रहे विशेष   बीज बुआई  सप्ताह  के  अंतर्गत  आज   तीसरे दिन डलहौजी वन मंडल के  वन परिक्षेत्रों डलहौजी, बकलोह    चुवाड़ी और  भटियात   के अंतर्गत बधाह प्रजाति की 2500 से अधिक कलमें रोपित की गई हैं।

nnnn

उन्होंने बताया कि आज  इस विशेष बीज बुआई  अभियान के अंतर्गत  विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों सहित  विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, स्थानीय ग्रामवासियों और ग्राम वन प्रबंधन समितियों के सदस्यों ने श्रमदान कर इस पुनीत कार्य में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया  है।  उन्होंने आगे बताया कि वन मंडल  डलहौजी  के तहत वन अग्नि से  प्रभावित क्षेत्रों  तथा नमी वाले वन इलाकों में बधाह प्रजाति की 2500 से अधिक कलमें रोपित की गई ।

nnnn

साथ में उन्होंने यह भी बताया कि बधाह की कलमें नमी वाले स्थानों पर   अधिक प्रभावी पाई जाती हैं तथा  बधाह के पेड़ भूमिकटान को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।  उन्होंने विशेष कर युवा वर्ग का  आहवान  करते हुए कहा है कि  वे विभाग की इस पहल पर आधारित विशेष बीज बुआई  अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए विभाग का सहयोग  अवश्य  करें ।

nnnn

इस  दौरान ऐसीएफ रवि गुलरिया, आरओ संजीव कुमार, राहुल ठाकुर, रवि कुमार, स्वर्ण पठानिया इत्यादि ने अपना सहयोग दिया ।

n
विज्ञापन