Chamba News  :  बट्ट आईटीआई एवं नर्सिंग कॉलेज बोंखरीमोड़ में प्रशिक्षुओं के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन

n Chamba News  :  डलहौज़ी हलचल  (Chamba) :  बट्ट आईटीआई एवं नर्सिंग कॉलेज बोंखरीमोड़ में सेट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (सीडीएसएल) मुंबई के  निवेशक सुरक्षा निधि ट्रस्ट के  द्वारा शुक्रवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। nnnn इस मौके पर सीडीएलएस की ओर से अशोक सिंगला ने प्रशिक्षुओं को विद्या लक्ष्मी शिक्षा ऋण के बारे […]
n

Chamba News  :  डलहौज़ी हलचल  (Chamba) :  बट्ट आईटीआई एवं नर्सिंग कॉलेज बोंखरीमोड़ में सेट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (सीडीएसएल) मुंबई के  निवेशक सुरक्षा निधि ट्रस्ट के  द्वारा शुक्रवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

nnnn

इस मौके पर सीडीएलएस की ओर से अशोक सिंगला ने प्रशिक्षुओं को विद्या लक्ष्मी शिक्षा ऋण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सिंगला ने कहा कि जमा दो के बाद विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्या लक्ष्मी शिक्षा ऋण योजना के तहत बैंक से चार लाख तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। जबकि ऋण की अदायगी नौकरी लगने पर की जा सकती है।

nnnn
Chamba
Chamba
nnnn

उन्होंने कहा कि अक्सर जागरूकता के अभाव में आर्थिक कारणों के कारण कई विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में इस तरह के जागरूकता शिविरों का आयोजन करके विद्यार्थियों को अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए विद्या लक्ष्मी ऋण योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ताकि उक्त योजना का लाभ उठाकर विद्यार्थी अपना भविष्य संवार सकें। सिंगला ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया।

nnnn

वहीं बट्ट एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। वहीं सीडीएसएल के प्रतिनिधियों का इस तरह का जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्थान में इस तरह के जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। इस मौके पर काफी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित थे।

n
विज्ञापन