Chamba News  : वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत होगा उच्च  विद्यालय मठोलू

n Chamba News   : डलहौज़ी हलचल  (Chamba) भूषण गुरंग :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज राजकीय उच्च पाठशाला मठोलू का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया । nnnnnn कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान  41 लाख रुपए की राशि से नवनिर्मित स्कूल भवन के चार अतिरिक्त कमरों का […]
n

Chamba News   : डलहौज़ी हलचल  (Chamba) भूषण गुरंग :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज राजकीय उच्च पाठशाला मठोलू का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया ।

nnnn
Chamba
Chamba
nnnn

कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान  41 लाख रुपए की राशि से नवनिर्मित स्कूल भवन के चार अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास किया । विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए  राजकीय उच्च पाठशाला मठोलू को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत  करने की घोषणा की।

nnnn
Chamba
Chamba
nnnn

साथ में उन्होंने  उच्च पाठशाला मठोलू में  सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने का  भरोसा देते हुए  कुड्डी माध्यमिक विद्यालय का दर्जा भी बढ़ाने का आश्वासन  दिया। कुलदीप सिंह पठानिया ने यह भी कहा कि  मुख्य मार्ग कुड्डी  से मठोलू  संपर्क सड़क पर 50 लाख रूपये  व्यय किए जा रहे हैं ।

nnnn
Chamba
Chamba
nnnn

इसी तरह नई सड़क योजना के अंतर्गत मठोलू- उन्हेरा एम्बुलेंस संपर्क सड़क के निर्माण को लेकर विभाग द्वारा  प्रारंभिक सर्वेक्षण का कार्य पूरा किया गया है  तथा निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा ।  इसके साथ इसी क्षेत्र की तीन और सड़क परियोजनाओं के निर्माण को अनुमति प्रदान कर दी गई है । इससे पहले  कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर   समारोह का विधिवत शुभारंभ  किया।

nnnn
Chamba
Chamba
nnnn

स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दौरान आकर्षक  सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां  बांधा। विधानसभा अध्यक्ष ने  सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्राथमिक   तथा  उच्च विद्यार्थियों  को 11 -11  हजार  की धनराशि देने की  घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये।

nnnn
Chamba
Chamba
nnnn

कुलदीप सिंह पठानिया  का समारोह में  पधारने पर  स्कूल प्रबंधन समिति  एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया ।कार्यवाहक मुख्य अध्यापक विजय कुमार ने  वार्षिक  प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

nnnn

इस अवसर पर एसडीएम  पारस अग्रवाल,  अधिशासी  अभियंता  विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण हर्षपुरी, थाना प्रभारी रमन चौधरी, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित   स्कूल के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोगों  उपस्थित रहे ।

nnnn
Chamba
Chamba
n
विज्ञापन