Chamba News : गुरु नानक पब्लिक स्कूल में श्री अखंड पाठ साहिब के दौरान शब्द कीर्तन का श्रवण कर निहाल हुई संगत
Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) : जिला के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गुरु नानक पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल परिसर में श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया गया ।
nnnnइस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का सुंदर दरबार सजाया गया था जहां रागी जत्थे द्वारा शब्द कीर्तन के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणगान किया ।
nnnn
वहीं दोपहर के समय श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया जिसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी वरताया गया। इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व विधायक आशा कुमारी , हिमाचल प्रदेश योजना आयोग के पूर्व सदस्य मनोज चड्ढा, पर्यटन विकास निगम के पूर्व निदेशक आशीष चड्ढा सहित डल्हौजी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डा.कैप्टन जीएस ढिल्लों ने भी श्री अखंड साहिब में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर शीश नवाया ।
nnnn
वही गुरु नानक पब्लिक स्कूल के चेयरमैन कैप्टन एनएस भंडारी, प्रधानाचार्य नवदीप भंडारी व दीपिका भंडारी ने अतिथियों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया । इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा श्रद्धा व सेवाभाव से गुरु के अटूट लंगर की सेवा की।जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
nnnn
