Chamba News  : डलहौज़ी में चलाई जा रही दो जल योजनाओं का किया गया निरिक्षण

n Chamba News:  डलहौज़ी हलचल  (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग के द्वारा डलहौज़ी क्षेत्र में चलाई जा रही दो जल योजनाओं का आज इंजिनियर इन चीफ़ धर्मेद्र गिल और चीफ़ इंजिनियर दीपक गर्ग की संयुक्त टीम के द्वारा निरिक्षण किया गया । इस दौरान अधिशाषी अभियंता राकेश ठाकुर, अधिशाषी अभियंता हेमंत पूरी और अधिशाषी अभियंता […]
n

Chamba News:  डलहौज़ी हलचल  (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग के द्वारा डलहौज़ी क्षेत्र में चलाई जा रही दो जल योजनाओं का आज इंजिनियर इन चीफ़ धर्मेद्र गिल और चीफ़ इंजिनियर दीपक गर्ग की संयुक्त टीम के द्वारा निरिक्षण किया गया । इस दौरान अधिशाषी अभियंता राकेश ठाकुर, अधिशाषी अभियंता हेमंत पूरी और अधिशाषी अभियंता संजय आचार्य भी मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

nnnn
Chamba
nnnn

जलशक्ति विभाग के द्वारा चलाई जा रही जिन  योजनाओं का आज निरिक्षण किया गया उनमे एनडीबी और एडीबी योजनायें शामिल है । गौरतलब है की एनडीबी योजना पर कुल 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे जबकि एडीबी योजना की कुल लागत 38 करोड़ रुपये है । एनडीबी योजना से बनीखेत और डलहौज़ी के आलावा भटियात के कुछ क्षेत्रों के लोग भी लाभान्वित होंगे जबकि  एडीबी योजना का लाभ बनीखेत क्षेत्र के लोगों को मिलेगा ।

nnnn
Chamba
nnnn

इंजिनियर इन चीफ़ धर्मेद्र गिल और चीफ़ इंजिनियर दीपक गर्ग की संयुक्त टीम के द्वारा इन एनडीबी योजना के कार्य को दिसंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए वहीँ एडीबी योजना का कार्य जून 2025 तक पूरा किये जाने के निर्देश दिए गए ।

n
विज्ञापन