मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने Pandit Jawaharlal Nehru Government Medical College का किया निरीक्षण

डलहौज़ी हलचल (Chamba) : मुख्य सचिव  प्रबोध सक्सेना ने आज  चंबा प्रवास के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू  राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (Pandit Jawaharlal Nehru Government Medical College) के  सरोल स्थित निर्माणाधीन  परिसर एवं  अखंड चंडी पैलेस में शैक्षणिक खंड  का निरीक्षण किया । rnउन्होंने महाविद्यालय  के  सरोल स्थित निर्माणाधीन  परिसर में निरीक्षण के दौरान इस  संस्थान […]

डलहौज़ी हलचल (Chamba) : मुख्य सचिव  प्रबोध सक्सेना ने आज  चंबा प्रवास के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू  राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (Pandit Jawaharlal Nehru Government Medical College) के  सरोल स्थित निर्माणाधीन  परिसर एवं  अखंड चंडी पैलेस में शैक्षणिक खंड  का निरीक्षण किया ।

rnउन्होंने महाविद्यालय  के  सरोल स्थित निर्माणाधीन  परिसर में निरीक्षण के दौरान इस  संस्थान के ओपीडी ब्लॉक सहित अन्य भवनों की निर्माण प्रगति को लेकर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (Pandit Jawaharlal Nehru Government Medical College) प्रबंधन तथा एनबीसीसी के स्थानीय अधिकारियों से  जानकारी   ली ।rnrnमुख्य सचिव ने महाविद्यालय प्रबंधन को निर्माण कार्यों से संबंधित  विभिन्न समस्याओं     की  विस्तृत सूची उपलब्ध करवाने  को कहा। उन्होंने  विभिन्न निर्माण कार्यों  में तेजी लाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए ।rnrnइस दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू  राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (Pandit Jawaharlal Nehru Government Medical College)  के प्राचार्य  डॉ.एस.एस डोगरा  एवं एनबीसीसी के प्रबंधक लेखराज ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी प्रदान की ।rnrnइसके पश्चात मुख्य सचिव ने प्रसिद्ध भूरी सिंह विद्युत परियोजना के पावर हाउस का निरीक्षण  किया ।  उन्होंने अखंड चंडी पैलेस में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (Pandit Jawaharlal Nehru Government Medical College)  के शैक्षणिक खंड  का  निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षु चिकित्सकों के साथ संवाद भी किया ।rnrnइस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ,चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक, डॉ देवेंद्र, डॉ पंकज गुप्ता, डॉ राकेश ठाकुर, सहायक अभियंता विद्युत अजय कुमार  उपस्थित रहे ।rn

rn

rn

rn

rn

rn

rn

rn

rnrn

rn

rn

rn

rn

विज्ञापन