होटल इंडस्ट्री पर GST में राहत की मांग: ₹3500 तक के कमरे पर 5% GST लागू हो – मनीष सरीन
पर्यटन को प्रोत्साहन देने की दिशा में उठाई मजबूत आवाज, सांसदों से संसद में मुद्दा उठाने की अपील
nnnnडलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) – डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र से 2022 में प्रत्याशी रहे और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाने वाले मनीष सरीन ने होटल बुकिंग पर GST में कटौती की मांग करते हुए कहा है कि यह निर्णय हिमाचल प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय को नई गति दे सकता है।
nnnnक्या कहा मनीष सरीन ने?
nnnnउन्होंने केंद्र सरकार से 0 से ₹3500 तक के होटल किराये पर GST को 12% से घटाकर 5% करने की मांग की है, जबकि ₹3501 से ₹7500 तक की श्रेणी पर मौजूदा 12% GST बनाए रखने का सुझाव दिया है। सरीन के अनुसार, “GST की मौजूदा दरें निम्न और मध्यम वर्गीय पर्यटकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालती हैं, जिससे बजट यात्रा प्रभावित होती है।”
nnnnपर्यटन सेक्टर को मिलेगा संजीवनी
nnnnसरीन का मानना है कि अगर यह संशोधन किया जाता है, तो हिमाचल प्रदेश में न केवल निजी होटल व्यवसाय को बल मिलेगा, बल्कि HPTDC (राज्य पर्यटन निगम) के होटल्स में भी बुकिंग में वृद्धि होगी। इससे पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा।
nnnnआगामी रणनीति: मंत्री और सांसदों से मुलाकात
nnnnमनीष सरीन ने यह भी जानकारी दी कि वे जल्द ही हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के चेयरमैन आर.एस. बाली से इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करेंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी चारों सांसदों से भी आग्रह किया है कि वे इस जनहित के विषय को संसद में प्रभावी ढंग से उठाएं ताकि केंद्र सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित हो।
n