चंबा में बस बंद होने के चलते छात्रों ने निगम की बस के आगे खड़े होकर किया प्रदर्शन

nडलहौज़ी हलचल (चंबा) साहिल शर्मा : डिग्री कॉलेज चंबा के छात्रों ने निगम की बस नहीं चलने पर अपना गहरा रोष व्यक्त किया है। इन कॉलेज के छात्रों ने बस अड्डे के समीप निगम की बस के आगे खड़े होकर अपनी मांग रखी और जमकर नारे बाजी भी की। नारे लगा रहे डिग्री कॉलेज चंबा […]

nडलहौज़ी हलचल (चंबा) साहिल शर्मा : डिग्री कॉलेज चंबा के छात्रों ने निगम की बस नहीं चलने पर अपना गहरा रोष व्यक्त किया है। इन कॉलेज के छात्रों ने बस अड्डे के समीप निगम की बस के आगे खड़े होकर अपनी मांग रखी और जमकर नारे बाजी भी की। नारे लगा रहे डिग्री कॉलेज चंबा के इन छात्रों का इस बात को लेकर रोष है कि उनके कोलहड़ी रोड पर निगम की दो बसें चला करती थी पर वर्तमान में एक बस को बंद कर दिया गया है। भड़के कॉलेज के विद्यार्थियों का कहना है कि एक बस को बंद करने के बाद अब ऐसे हालात पैदा हो चुके है की बस में सवारियों के  बैठने की जितनी जगह अक्सर होती है उससे कहीं ज्यादा लोगों को ठूस ठूस कर बस में बिठाया जाता है  और इस बीस कई लोग तो बस की खिड़की से लटक कर सफर करने को मजबूर हो चुके है।nnइन लोगों ने बताया कि इस रूट पर चलने वाली बस में वैसे भी 60 से 70 बच्चे तो कॉलेज के ही हो जाते है और उस पर अन्य सवारियां सो अलग। ऐसे में बस में जबरन ठूसी जा रही सवारियां किसी भी हादसे का शिकार हो सकती हैं। इन लोगों की मांग है कि जिस तरह से पहले इस रूट पर दो बसें चला करती थी वैसे ही शाम को दो बसें चलाई जाए।

विज्ञापन