Kuldeep Singh Pathania बोले मेले और त्यौहार हमारी संस्कृति के परिचायक

डलहौज़ी हलचल (चुवाड़ी) भूषण गुरंग  : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया( Kuldeep Singh Pathania) ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बगढार के खिरडीधार में बाबा लखदाता छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। rnrnrnबाबा लखदाता मेला कमेटी बगढार के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष  Kuldeep Singh Pathania को सम्मानित किया। उन्होंने मेला कमेटी […]

डलहौज़ी हलचल (चुवाड़ी) भूषण गुरंग  : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया( Kuldeep Singh Pathania) ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बगढार के खिरडीधार में बाबा लखदाता छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

rnrnrnबाबा लखदाता मेला कमेटी बगढार के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष  Kuldeep Singh Pathania को सम्मानित किया। उन्होंने मेला कमेटी और आयोजकों को मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।rnrnKuldeep Singh Pathania ने कहा कि मेले व त्यौहार हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। मेले व त्यौहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप के साथ-साथ सामुदायिक व व्यापारिक रूप से भी लोगों की आकांक्षाओं व आवश्यकताओं को पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि मेले मनोरंजन के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोय रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । Kuldeep Singh Pathania ने कहा कि मेले के आयोजन से प्रेम और आपसी भाईचारा बढ़ता है और पूरे प्रदेश में उत्सवों और त्योहारों के अवसर पर मेलों का आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि मेलों में लोग बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं और खरीददारी इत्यादि करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से मेलों और उत्सवों को महत्व को बढ़ाने का प्रयास कर अधिक मनोरंजक बनाने के लिए भी प्रयासरत है।rnrnrnrnKuldeep Singh Pathania ने मेला कमेटी को मेले के सफल आयोजन के लिए 31 हजार रूपये सहयोग राशि देने की घोषणा की । उन्होंने खिरडीधार के मेला मैदान के सौंदर्यकरण और ग्राम पंचायत बगढार के महिला मंडल के भवन निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया।rnrnrnrnइस अवसर पर एसडीएम अनिल भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य पवन टंडन, प्रधान ग्राम पंचायत बगड़ार के प्रधान व्यास देव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, डीएफओ रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, उपप्रधान ग्राम पंचायत वैली जैस्सी राम, समस्त कमेटी सदस्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।rnrnKuldeep Singh Pathaniarn

rn

rn

rn

rn

rn

rn

rn

rnrn

rn

rn

rn

rn

विज्ञापन