आपदा में सेवा की मिसाल बने होमगार्ड जवान, सराज के दुर्गम गांवों तक पैदल पहुंचाई राहत सामग्री
डलहौज़ी हलचल (मंडी) : हिमाचल प्रदेश के सराज विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान, होमगार्ड के जवानों ने साहस, सेवा और समर्पण की अद्वितीय मिसाल पेश की है। कंपनी कमांडर प्रदीप कुमार और प्लाटून कमांडर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में 25 होमगार्ड जवानों की टीम ने 3 जुलाई से 10 जुलाई तक सड़क संपर्क से कटे गांवों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए दैनिक 30–35 किलोमीटर पैदल सफर तय किया।
nnnn15 से अधिक दुर्गम गांवों तक पहुंची सहायता
nnnnटीम ने सुराह, जंजैहली, रूसाड़, पांडवशीला, चयुणी, राहकोट, बलैंडा, भदरेच, भरेड़, करसोनी, शिल्ली, वुखलौड़, नलौहटी, पखरैर और डेजी जैसे अति-दुर्गम गांवों में पीठ पर राशन और राहत सामग्री ढोकर जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाई।
nnnnइन प्रयासों में अब तक:
nnnn- n
- 129 राशन किट nnnn
- 20 हाईजीन किट nnnn
- 18 मेडिकल किट nnnn
- 12 तिरपाल
सुरक्षित रूप से वितरित किए जा चुके हैं। n
20 किलोमीटर तक का एकतरफा पैदल सफर
nnnnसबसे चुनौतीपूर्ण कार्य करसोनी गांव तक राहत पहुंचाना रहा, जिसके लिए जवानों को 20 किलोमीटर पैदल चढ़ाई करनी पड़ी। इसी तरह चयुणी गांव के लिए भी 18 किलोमीटर का पहाड़ी पैदल रास्ता तय किया गया। सड़कों के टूटने के कारण रैनगलु हैलीपैड से थुनाग, और बगस्याड से थुनाग तक का सफर भी जवानों ने राहत सामग्री के साथ पैदल ही पूरा किया।
nnnnसमर्पण की भावना से प्रेरित सेवा
nnnnकंपनी कमांडर प्रदीप कुमार ने बताया कि “जब तक सड़कों की बहाली नहीं होती, हमारी टीम इसी तरह कंधों पर उम्मीदें ढोकर हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी।” उन्होंने कहा कि यह सेवा केवल एक कर्तव्य नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास की डोर को मजबूत करने वाला कार्य है।
n