बधाली गांव में भारी बारिश से मकान को खतरा, परिवार पर मंडरा रहा संकट
डलहौज़ी हलचल (बकलोह ) भूषण गुरंग : जिला चंबा के भटियात उपमंडल के बधाली गांव में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते राम सिंह पुत्र स्व. रणजीत सिंह गुरुंग के मकान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।rn
कुछ महीने पूर्व गांव के ही नीचे मेन रोड के पास देवीगांव के तीन स्थानीय लोगों द्वारा अपनी-अपनी जमीन की सुरक्षा हेतु डंगे लगाने का कार्य शुरू किया गया था। इनमें से दो लोगों ने समय रहते लगभग 14-14 फुट ऊँचे आरसीसी डंगे पूरे कर लिए, जबकि तीसरे व्यक्ति ने केवल एक डंगे का निर्माण कर कार्य अधूरा छोड़ दिया।
rn
इसी लापरवाही का खामियाजा अब राम सिंह और उनका परिवार भुगत रहा है। 28 जुलाई को भारी बारिश के कारण उनके घर के पास स्थित एक विशालकाय पीपल का पेड़, जो वर्षों पुराना था और जिसकी चारों ओर पत्थर की सुरक्षा दीवारें बनी थीं, जड़ों सहित उखड़ गया और तीन टुकड़ों में टूटकर नीचे गिर गया।
rn
इस घटना के चलते राम सिंह के घर के मुख्य द्वार के पास बना डंगा और मकान अब खतरे की जद में आ गया है। लगातार हो रहे लैंडस्लाइड की वजह से पंचायत द्वारा पहले बनाई गई पानी की पुरानी टंकी भी अब हवा में लटक गई है, जिससे घर की नींव और डंगे को अतिरिक्त खतरा उत्पन्न हो गया है।
rn
राम सिंह का कहना है कि यदि तीसरे व्यक्ति द्वारा भी समय रहते पूरे आरसीसी डंगे का निर्माण किया गया होता, तो न तो पेड़ गिरता और न ही यह स्थिति उत्पन्न होती। उन्होंने बताया कि कई बार उक्त व्यक्ति को डंगे की ऊंचाई बढ़ाने को कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
rn
उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि मौजूदा स्थिति का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि उनका परिवार सुरक्षित रह सके। बारिश का क्रम यदि इसी तरह जारी रहा, तो उनके मकान को भारी नुकसान पहुंच सकता है।
rnrn
rn
rn
rn
rn
