इनकम टैक्स विभाग डलहौजी द्वारा गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी में इनकम टैक्स जागरूकता कार्यक्रम

n डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : प्रधान आयकर आयुक्त-1 चंडीगढ़, ‌ एन जयशंकर के निर्देशानुसार एवं संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज शिमला, राजा घोष के दिशानिर्देशानुसार इनकम टैक्स विभाग डलहौजी द्वारा दिनांक 4.10.2023 को गुरु नानक पब्लिक स्कूल, डलहौजी में इनकम टैक्स जागरूकता कार्यक्रम किया गया। nnnn इस कार्यक्रम में आयकर विभाग की तरफ से विनीत कुमार […]
n

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : प्रधान आयकर आयुक्त-1 चंडीगढ़, ‌ एन जयशंकर के निर्देशानुसार एवं संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज शिमला, राजा घोष के दिशानिर्देशानुसार इनकम टैक्स विभाग डलहौजी द्वारा दिनांक 4.10.2023 को गुरु नानक पब्लिक स्कूल, डलहौजी में इनकम टैक्स जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

nnnn

इस कार्यक्रम में आयकर विभाग की तरफ से विनीत कुमार इनकम टैक्स ऑफिसर, डलहौजी, विजय सैनी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, राजेश शर्मा टैक्स असिस्टेंट एवं राजीव टंडन मौजूद रहे, जिन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को इनकम टैक्स के बारे में जागरूक किया एवं इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्य प्रणाली के बारे में अवगत कराया।

nnnn
डलहौजी
nnnn

साथ ही विद्यार्थियों को यह बताया कि देश को प्रगतिशील बनाए रखने के लिए सही और समय पर इनकम टैक्स जमा करना क्यों जरूरी है। विनीत कुमार ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग की तरफ से यह जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में एक अच्छा “टैक्स कल्चर” डेवलप करने के लिए आयोजित किया गया है, क्योंकि बच्चे देश का भविष्य हैं और यह जागरूकता कार्यक्रम उनको आने वाले समय में देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनने में मददगार साबित होगा ।

nnnn

आयकर विभाग ने बताया कि वह आगे भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते रहेंगे और चंबा जिले के विभिन्न स्कूलों में जाते रहेंगे।

nnnn

इसके उपरांत आयकर विभाग के कर्मचारियों ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल की तरफ से मौजूद कैप्टन एन एस भंडारी, Chairman, नवदीप सिंह भंडारी, प्रिंसिपल,  दीपिका भंडारी, Coordinator, डॉक्टर संदीप राणा, वाइस प्रिंसिपल एवं स्कूल के सभी अध्यापक एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

n
विज्ञापन