ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने जनजातीय क्षेत्र होली के आपदा प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा

डलहौज़ी हलचल (चंबा)  :  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मंगलवार को देर शाम जनजातीय क्षेत्र  भरमौर  के होली में  आपदा से प्रभावित क्षेत्र मच्छेतर, तियारी पुल व कुलेठ घार का  निरीक्षण किया ।rnrnनिरीक्षण के उपरांत उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विभिन्न क्षतिग्रस्त क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण कार्यों को प्राथमिकता […]

डलहौज़ी हलचल (चंबा)  :  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मंगलवार को देर शाम जनजातीय क्षेत्र  भरमौर  के होली में  आपदा से प्रभावित क्षेत्र मच्छेतर, तियारी पुल व कुलेठ घार का  निरीक्षण किया ।rnrnनिरीक्षण के उपरांत उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विभिन्न क्षतिग्रस्त क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने के भी निर्देश दिए।rnrnउन्होंने खंड विकास अधिकारी  को आंशिक  व पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों की जिओ टैगिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल मार्गो को मनरेगा के तहत पुन: बहाल  करने का कार्य प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए ।rnrnहोली में विश्राम गृह में उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और शेष समस्याओं का विभिन्न विभागों के मौजूद  अधिकारियों को जल्द समाधान करने के लिए भी निर्देशित किया ।rnrnइस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री को अतिरिक्त उपायुक्त  नवीन तंवर ने भरमौर उपमंडल में आपदा से हुए नुकसान की जानकारी व राहत बचाव व पुनर्वास की गतिविधियों से भी  अवगत करवाया ।rnrnइस मौके पर  चंबा के विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, सदस्य जिला परिषद एवं हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक निदेशक  मंडल ललित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम निदेशक मंडल के सदस्य सुरजीत  भरमौरी,प्रदेश कांग्रेस  कमेटी के वरिष्ठ  प्रवक्ता अमित भरमौरी,एसडीएम भरमौर  कुलबीर सिंह राणा, अधिशासी  अभियंता लोक निर्माण विभाग मीत सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे ।rn

तस्वीरें

rn

विज्ञापन