पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू से मिले विधायक डीएस ठाकुर, पधरी जोत में पुलिस चेक पोस्ट स्थापित करने का किया आग्रह
डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर ने शनिवार को डलहौजी पहुंचे पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के साथ मुलाकात कर उनका डलहौजी में स्वागत किया।
nnnnइस अवसर विधायक ने पुलिस महानिदेशक के साथ जिला में चिट्टे, चरस व अन्य नशीले पदार्थों के तस्करों पर कड़ी लगाम लगाने व पधरी जोत में हिमाचल की सीमा पर पुलिस चेक पोस्ट स्थापित किए जाने का आग्रह किया।
nnnnविधायक डीएस ठाकुर ने पुलिस महानिदेशक को अवगत करवाया कि एसपी चंबा द्वारा नशा तस्करों पर अंकुश लगाने में काफी अथक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद पंजाब व अन्य राज्यों ने नशे के सौदागर जिला में नशा पहुंचाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिस कारण कई युवाओं का नशे के दलदल में फंस कर जीवन बर्बाद हो रहा है। ऐसे में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एक वृहद योजना बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है।
nnnnडीएस ठाकुर ने जम्मू के साथ लगती जिला चंबा की सीमा पर पधरी जोत में पुलिस चेक पोस्ट भी स्थापित करने का आग्रह किया। विधायक के आग्रह पर पुलिस महानिदेशक ने इस दोनों विषयों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
n