उपमंडल डलहौजी के बाल विज्ञान सम्मेलन में छाया नगाली स्कूल
डलहौज़ी हलचल (चुवाड़ी) भूषण गुरंग : मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाथरी में आयोजित उप मंडल स्तर के बाल विज्ञान सम्मेलन में नगाली स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छः स्थानों पर कब्ज़ा किया है। इसमें चार प्रथम पुरस्कार और दो तृतीय पुरस्कार हैं।
nnnnहिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा के हरबंश और नवमी कक्षा के रजत ने प्रश्नोत्री सीनियर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं बारहवीं की मोनिका ने सीनियर सेकेंडरी मैथ ओलिंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दसवीं कक्षा के तुषार ने सीनियर वर्ग और ग्यारहवीं कक्षा के सुजल ने सीनियर सेकेंडरी वर्ग विज्ञान गतिविधि में प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग की प्रश्नोत्री प्रतियोगिता में मनोहर और जीविका ने तृतीय और सीनियर सेकेंडरी वर्ग प्रश्नोत्री प्रतियोगिता में अवंतिका और तमन्ना ने तृतीय स्थान हासिल किया।
nnnn
यह बच्चे ज़िला स्तर पर डलहौजी उपमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
nnnnप्रधानाचार्य जगजीत आज़ाद ने इस उपलब्धि के लिए बाल विज्ञान सम्मेलन प्रभारी टी जी टी शीतल सकलानी को विशेष श्रेय दिया है। साथ ही प्रवक्ता सुधीर बलौरिया , प्रवक्ता सुदर्शन और टी जी टी संजय गुलेरिया को बधाई दी है।
nnnnज़िला स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए बच्चों और अभिभावकों को भी बधाई दी है।
n