खण्ड स्तरीय युवा संसद में नगाली स्कूल के प्रतिभागियों ने पाया प्रथम स्थान

n डलहौज़ी हलचल (चंबा) :  आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुनियाला में खण्ड स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा खण्ड बनीखेत की विभिन्न पाठशालाओं के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस का आयोजन हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा करवाया गया। nnnn नगाली स्कूल के प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल […]
n

डलहौज़ी हलचल (चंबा) :  आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुनियाला में खण्ड स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा खण्ड बनीखेत की विभिन्न पाठशालाओं के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस का आयोजन हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा करवाया गया।

nnnn

नगाली स्कूल के प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। यह बच्चे ज़िला स्तर पर बनीखेत खण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे। संसद की गतिविधियों को प्रतिभागियों ने बेहतरीन रूप से प्रदर्शित किया।

nnnn

इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य जगजीत आज़ाद ने सभी विजेताओं को बधाई दी है। इस उपलब्धि का श्रेय विशेष रूप से शिव कुमार प्रवक्ता को दिया है जिन्होंने कर्मठता से अपना दायित्व निभाया। साथ ही सविता कला अध्यापक और प्रतिभागियों को भी श्रेय देते हुए जिला स्तर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। नगाली स्कूल का पिछ्ले डेढ़ साल से विभिन्न प्रतियोगिताओं में यह उनतीसवां पुरस्कार है।

n
विज्ञापन